फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   drinking water can sharpen your mind

दिमाग तेज करने का सबसे आसान उपाय

Fri, 19 Jul 2013 03:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 19 Jul 2013 03:12 PM IST
विज्ञापन
drinking water can sharpen your mind

परीक्षा के वक्त आता हुआ जवाब आप भूल जाते हैं या फिर चुटकियों में कोई भी निर्णय लेना आपके बस की बात ही नहीं है? ऐसी किसी भी वजह से आप अपने दिमाग को किसी से कम मानते हैं तो दिमाग तेज करने का सबसे आसान तरीका जान लें, जमकर पानी पिएं।

विज्ञापन


यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट लंदन के एक शोध की मानें तो एक गिलास पानी पीने से दिमाग 14 प्रतिशत तेजी से काम करता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि प्यास शांत होने पर मस्तिष्क को ध्यान केंद्रित करने में आसानी होती है जिससे दिमाग के कार्य करने की गति बढ़ जाती है।
विज्ञापन


शोध के दौरान 34 लोगों का परीक्षण किया गया। इस दौरान उन्हें सीरियल बार खिलाकर और पानी के साथ सीरियल बार खिलाकर उनका मानसिक परीक्षण किया गया। इसके बाद उन्हें रात भर बिना भोजन और पानी के रखा गया और फिर उनका परीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने पाया कि प्यासे प्रतिभागियों को टेस्ट में अधिक दिक्कत हो रही थी जबकि उन्हें एक ग्लास पानी पिलाने के बाद उनके दिमाग के कार्य करने की गति में 14 प्रतिशत की वृद्धि हुई।


शोधकर्ता कैरोलीन एडमंड्स के अनुसार, 'हमने अपने अध्ययन में पाया कि प्यासा होने पर मस्तिष्क शरीर के अंगों को प्यासा होने का संकेत देता है इस वजह से वह अपनी अन्य गतिविधियों पर ध्यान पूरी तरह केंद्रित नहीं कर पाता है।'

यह शोध फ्रंटियर इन ह्यूमन न्यूरोसाइंस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed