{"_id":"137c38807e90dcc7cf0b89ea7f214f37","slug":"drinking-decline-men-brain-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों की याददाश्त के लिए बड़ा है यह खतरा","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पुरुषों की याददाश्त के लिए बड़ा है यह खतरा
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 17 Jan 2014 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र बढ़ने के साथ-साथ पुरुषों की एक आदत उनके दिमाग के लिए बड़ा खतरा हो सकती है। हाल में हुए शोध की पानें तो बहुत अधिक शराब का सेवन पुरुषों के लिए याददाश्त से जुड़ी परेशानियों का सबब हो सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें - याददाश्त बढ़ाने का सबसे आसान उपाय
करीब 5000 ब्रिटिश नौकरशाहों पर करीब एक दशक तक किए गए अपने शोध में पाया कि नियमित रूप से शराब का सेवन करने वाले पुरुषों में याददाश्त, रीज़निंग आदि से जुड़ी समस्याओं की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने माना कि अधिक एल्कोहल के सेवन से दिमाग को फोकस करने में दिक्कत होती है और बातों को याद रखने में दिक्कत होती है।
शोधकर्ता निक्सन के अनुसार, ''आमतौर पर अधेड़ उम्र तक पहुंचते-पहुंचते पुरुषों के दिमाग को एल्कोहल अधिक प्रभावित करता है और उनकी याददाश्त पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।''
विज्ञापन
हालांकि यूनिवर्सिटी ऑप लंदन के शोध में शराब के सेवन और मानसिक समस्याओं के बीच किसी भी प्रकार के संबंध को खारिज भी किया गया है।