फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   disease can be ward off by house flies

मक्खियों की मदद से दूर हो सकते हैं बड़े-बड़े रोग!

Sat, 25 Oct 2014 03:13 PM IST
Updated Sat, 25 Oct 2014 03:13 PM IST
विज्ञापन
disease can be ward off by house flies

वैज्ञानिकों ने सामान्य मक्खियों के पूरे जीनोम अनुक्रम (गुणसूत्रों की संरचना) का पता लगा लिया है। उनका कहना है कि इस खोज से इंसानी बीमारियों का नया उपचार खोजने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


घरेलू मक्खियाँ इंसानों में क़रीब 100 तरह की बीमारियों का वाहक होती हैं। इसमें से एक बीमारी तो इतनी घातक होती है कि इंसान इससे अंधा भी हो सकता है।

इन मक्खियों की एक ख़ासियत है कि वह इंसानों की तरह गंदगी के संपर्क में आने से बीमार नहीं होतीं।

कारनेल विश्वविद्यालय में अमरीकी वैज्ञानिकों की एक टीम ने सामान्य मक्खी के डीएनए की तुलना एक फल वाली मक्खी के साथ किया।

इस अध्ययन में वैज्ञानिकों ने एक ऐसे सूक्ष्म जीन का पता लगाया जिसके कारण मक्खियां अपने गंदगी और तमाम ऐसी जगहों पर बैठने के बाद भी रोगाणुओं से मुक्त रहती हैं।
विज्ञापन


मक्खियों के जीनोम अनुक्रम से वैज्ञानिकों ने वह विशिष्ट कोड भी खोज निकाला जिसके कारण मक्खियों को अपशिष्ट के विघटन में मदद मिलती है।

लंदन स्कूल ऑफ़ हाईजीन के प्रोफ़ेस डेविड कॉनवे ने कहा, "मक्खियों के जीनोम अनुक्रम का विश्लेषण देखना सुखद है, फल वाली मक्खियों के साथ इसका तुलनात्मक अध्ययन विस्तृत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं डॉक्टर जेफ़ स्कॉट और उनके साथियों ने जीनोम बायोलॉजी जर्नल को बताया कि इससे मानवीय मल के निपटारे और वातावरण को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed