फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   diet that refresh you in winters

सर्दियों में तरोताजा रखेगी ये डाइट

Wed, 21 Nov 2012 04:37 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 21 Nov 2012 04:37 PM IST
विज्ञापन
diet that refresh you in winters

सर्दियों के दिनों में हर समय नींद आना या आलस्य बहुत आम समस्या है। आमतौर पर हम अक्सर सर्दियों में ऐसी दिक्कतों का शिकार होते ही रहते हैं जिसकी वजह से हमारे व्यवहार में हमारा चिढ़चिढ़ापन साफ झलकता है। ऐसे में अगर आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करेंगे तो आलस्य दूर रहेगा और आप तरोताजा होंगे।

विज्ञापन


पालक
पालक में मैग्नीशियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है। इसकी कमी के कारण भी कई बार बहुत थकान और आलस्य महसूस होता है। खासतौर पर महिलाओं में अगर मैग्नीशियम 280 ग्राम से कम होता है तो उन्हें यह समस्या अधिक होती है। पालक के सेवन से शरीर को मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में मिलता है जो मांसपेशियों में मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स को ऊर्जा में बदल देता है। इससे आप पूरे दिन ऊर्जावान और ताजा महसूस करते हैं।
विज्ञापन


केला

बनाना को एक हाई एनर्जी फल माना जाता है। इसमें न सिर्फ कार्बोहाइड्रेट्स अच्छी मात्रा में होता है बल्कि पोटैशियम का भी यह अच्छा स्रोत है। पोटैशियम मांसपेशियों और नसों की क्रियाओं को संतुलित रखता है लेकिन यह शरीर में ज्यादा देर तक नहीं स्टोर किया जाता। ऐसे में इसकी कमी से भी लोगों को थकान, आलस और कमजोरी होती है। तो अपनी फ्रेशनेस बरकरार रखने और पोटैशियम की कमा को पूरा करने के लिए केला खाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


स्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो शरीर में आयरन को सोखने में मददगार होता है। थकान या भारीपन महसूस होने पर स्ट्रॉबेरी का सेवन बेहतरीन विकल्प है।

ओट्स
ओटमील को नाश्ते में खाने वाले लोग लंबे समय तक ऊर्जावान और तरोताजा रहते हैं। इसमें मिलने वाला फाइबर उनकी पाचन क्रिया को ठीक रखता है और कार्बोहाइड्रेट्स का रक्त नलिकाओं में प्रवाह सुचारू रखता है। तो रोज सुबह नाश्ते में ओट्स का सेवन करें जिससे सारे दिन आप खुद को तरोताजा रख सकेंगे।


दही
भले ही आप सर्दियों में दही से कितना भी हिचकें लेकिन इसका सेवन आपको तरोताजगी से भर देता है इस बात पर कोई दो राय नहीं हो सकती है। दही में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है जो आपको ऊर्जावान बनाए रखता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed