फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   benefits of vegetables which are produced underground

सेहत से लेकर त्वचा के लिए फायदेमंद हैं जमीन में उगने वाली ये सब्जियां

Tue, 14 Mar 2017 10:57 AM IST
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर Updated Tue, 14 Mar 2017 10:57 AM IST
विज्ञापन
benefits of vegetables which are produced underground
सेहत

जमीन के अंदर उगने वाले पौधे सबसे ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं। स्वास्थ्य से लेकर सुंदरता को बढ़ाने के लिए ये लाभकारी होते हैं। आइए जानते हैं कि जमीन में उगने वाली किस सब्जी से आपको क्या लाभ मिलता है।

विज्ञापन

कमजोरी दूर करती है अरबी

benefits of vegetables which are produced underground

अरबी
अरबी का कंद कमजोरी दूर कर, शरीर को मजबूत बनाता है। इसका सेवन दिल के रोगों से लड़ने में मदद करता है। साथ ही अरबी के कंदों को उबालकर या तलकर खाने से पेट के कीड़े साफ होते हैं।

गाजर

गाजर में भरपूर मात्रा में पोषक त्तव होते हैं। इससे शरीर सुंदर और सेहतमंद बनता है। गाजर के सेवन से वजन बढ़ता है और आंखों की रोशनी तेज होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वजन घटाना है तो करें हल्दी का सेवन

benefits of vegetables which are produced underground

अदरक

जोड़ों की समस्या से निजात पाने के लिए सोने से पहले नियमित रूप से सूखा अदरक लेना चाहिए। अगर स्लिप डिस्क की समस्या हो तो अदरक के चूर्ण में शहद मिलाकर लेना चाहिए।

हल्दी

हल्दी वजन कम करने में सहायक है। साथ ही अगर शरीर के किसी भी अंग में दर्द की शिकायत हो तो हल्दी वाला दूध फायदेमंद होता है। इसके अलावा चोट लगने पर हल्दी का पेस्ट बनाकर उस पर लगाना चाहिए। इससे घाव जल्दी ठीक होता है।

विज्ञापन

जानें प्याज के फायदे

benefits of vegetables which are produced underground

प्याज

अगर झड़ते बालों से परेशान हैं तो प्याज का रस लाभकारी माना गया है। इसके अलावा जोड़ों में दर्द होने पर प्याज के रस को सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से राहत मिलती है।

लहसुन

अगर पेट में कीड़े हो जाएं तो ऐसे में लहसुन असरदार होता है। इसके अलावा घाव होने पर सरसों के तेल में लहसुन की कलियों को पीसकर उबालें और प्रभावित हिस्सों पर लगाएं। इससे घाव जल्दी भर जाएंगे और आपको आराम मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed