{"_id":"d506ff6a-385c-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"benefits-of-ginger-in-winters","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दियों में असरदार है अदरक","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
सर्दियों में असरदार है अदरक
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 27 Nov 2012 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदरक वाली चाय पीना तो आपने शुरू कर ही दिया होगा। सब्जी का मसाला भी अब अदरक के पेस्ट के बिना अधूरा ही लगता होगा। अब जरा अदरक पर थोड़ा सा गौर और कीजिए। सिर्फ रसोई के लिए ही नहीं, आपकी सेहत के लिए भी अदरक काफी फायदेमंद है।
सदियों से इसका इस्तेमाल एक औषधि के तौर पर होता रहा है। कैंसर से लेकर माइग्रेन तक कई बीमारियों में अदरक काफी असरकारक है। यूनिवर्सिटी ऑफ मिशीगन में किए गए एक शोध के अनुसार गर्भाशय के कैंसर के इलाज में अदरक काफी प्रभावशाली है। इसके अलावा भी सर्दियों में अदरक के सेवन के बहुतेरे फायदे हैं।
नैचुरल पेन किलर
बहुत कम लोग जानते हैं कि अदरक एक नैचुरल पेन किलर है। इसे ऑर्थराइटिस और दूसरी बीमारियों में उपचार के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।
मॉर्निंग सिकनेस करे दूर
गर्भावस्था के दौरान सुबह के समय कमजोरी और थकान यानी मॉर्निंग सिकनेस की समस्या महिलाओं को आमतौर पर होती है जिसके लिए उन्हें विटामिन बी6 की दवाएं लेनी पड़ती हैं। यह मॉर्निंग सिकनेस दूर करने का घरेलु नुस्खा है जो विटामिन बी 6 की तरह प्रभावशाली है।
विज्ञापन
सर्दी-जुकाम से राहत
अदरक हमेशा से सर्दी-जुकाम की बेहतरीन दवा मानी गई है। अगर आपको सर्दी या जुकाम की समस्या है तो नियमित तौर पर अदरक वाली चाय पीना काफी फायदेमंद है।
माइग्रेन में आराम
अदरक के इस्तेमाल से माइग्रेन के दर्द में भी राहत मिलती है। इससे खून में क्लॉट नहीं बनते और मांसपेशियों और रक्त कोशिकाओं को भी आराम मिलता है।
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
यह हमारे पाचन तंत्र को फिट रखता है और अपच दूर करता है। तो सर्दियों में अदरक का सेवन किसी न किसी रूप में जरूर करें।