{"_id":"53e4a21a2b4d7ec1b1634ec38c792cd9","slug":"beer-and-billiards-increase-life-span-hindi-news-pp","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरुषों के लिए बीयर का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
पुरुषों के लिए बीयर का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 13 Oct 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
दोस्तों के साथ जाम थामने के मौके अगर आप अक्सर खोजते हैं तो इस शोध से मिली जानकारी आपको बीयर पीने का नया बहाना दे सकती है।
विज्ञापन
पढ़ें - बीयर पीने के ये फायदे चौंकाएंगे आपको
डेली मेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो बीयर के साथ बिलियर्ड खेलने वाले पुरुषों का जीवनकाल अधिक होता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कोपेनहेगेन के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि बीयर के साथ बिलियर्ड खेलने वाले पुरुष अधिक सक्रिय रहते हैं, उनका सामाजिक जीवन बेहतर होता है और उनका जीवनकाल अधिक होता है।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं ने इस अध्ययन में यह भी माना है कि बिलियर्ड खेलने के साथ-साथ बीयर पीने वाले लोग तनाव मुक्त रहते हैं और अपने बीमारियों से अधिक प्रभावित नहीं होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी माना कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ अकेलापन और खालीपन पुरुषों क औसत आयु घटने की बड़ी वजह है।