फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Asad Purnima bhog Chana Dal Kachori Recipe in hindi On Guru Purnima 2024

Asad Purnima 2024: आषाढ़ी में बनाएं चना दाल की कचौड़ी, ये विधि है सबसे आसान

Sun, 21 Jul 2024 08:35 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Sun, 21 Jul 2024 08:35 AM IST
सार

अगर आप भी आषाढ़ी पर दाल की कचोरी बनाना चाहते हैं लेकिन आपको कचोरी बनाना कठिन लगता है तो यहां आसान विधि बताई जा रही है।

विज्ञापन
Asad Purnima bhog Chana Dal Kachori Recipe in hindi On Guru Purnima 2024
कचौरी - फोटो : Instagram

विस्तार

Asad Purnima Bhog: 21 जुलाई 2024 को आषाढ़ पूर्णिमा मनाई जा रही है। इस तिथि को अषाढ़ी भी कहते हैं। भारत में तीज त्योहारों पर तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। आषाढ़ पूर्णिमा के मौके पर भी कचौरी बनाई जाती है, जिसमें दाल भरी जाती है। कुछ जगहों पर उरद दाल, कुछ जगहों पर मूंग दाल और कुछ स्थानों पर चना दाल भरकर कचौड़ी बनती है। मध्य उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल के देहात-कस्बों में घरों पर बेड़वी रोटी (दाल की भरवां रोटी) बनाने का भी चलन है।

विज्ञापन


अगर आप भी आषाढ़ी पर दाल की कचोरी बनाना चाहते हैं लेकिन आपको कचोरी बनाना कठिन लगता है तो यहां आसान विधि बताई जा रही है।

चना दाल कचौड़ी के लिए सामग्री

  • आधा कप चना दाल भिगी हुई
  • नमक
  • दो कप आटा
  • एक चम्मच सूची
  • एक चम्मच घी
  • अजवाइन
  • हल्दी पाउडर
  • मिर्च पाउडर
  • धनिया पाउडर
  • हरा धनिया
  • हरी मिर्च
  • तेल


चना दाल कचौड़ी का मिश्रण

स्टेप 1- भीगी हुई चने की दाल को हल्का नमक डालकर 40 मिनट के लिए खुले बर्तन में मीडियम फ्लेम पर पका लें।

स्टेप 2- दाल का पानी जब सूख जाए तो कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर दाल को भून लें।

स्टेप 3- दाल में थोड़ी अजवाइन, हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर और नमक डाल लें।

स्टेप 4- इसके अलावा बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च मिला सकते हैं।

स्टेप 5- सारी सामग्री मिलाकर दाल को भूनते हुए अच्छे से मैश कर लें।

कचौड़ी बनाने की विधि

स्टेप 1- आटे में एक चम्मच सूजी, एक चम्मच घी, हल्का नमक मिलाकर गूथ लें।

स्टेप 2- आटे को 10 मिनट के लिए सेट होने के लिए ढककर रख दें।

स्टेप 3- जब दाल का मिश्रण ठंडा हो जाए तो आटे की लोई थोड़ी बड़ी लेकर उसमें स्टफिंग भर लें।

स्टेप 4- पूरी जैसी शेप देकर छोटी छोटी कचौरी बेल लें।

स्टेप 5- कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें पूरी फ्राई कर लें, जब तक पूरी फूल कर क्रिस्पी न हो जाए

तैयार है चना दाल की कचौड़ी, आमरस के साथ खाएंगे।
 
   

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed