{"_id":"584f754a-8714-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"are-your-shoes-causing-foot-pain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपके जूतों से तो पैरों में दर्द नहीं होता?","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
कहीं आपके जूतों से तो पैरों में दर्द नहीं होता?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Mar 2013 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपके पैरों, पंजों और एड़ी में अक्सर दर्द रहता है? हो सकता है इस दर्द की वजह आपके जूते या सैंडल हों। कई बार गलत साइज के जूते पहनने से पैरों में सही तरीके से रक्त संचार नहीं हो पाता जिससे आपको अक्सर क्रैंप पड़ते हैं और पैरों में दर्द बना रहता है। इसी तरह और भी कई वजहें हैं जो आपके जूते को आपके लिए परेशानी का सबब बना सकती हैं।
विज्ञापन
आइए जानें जूतों से जुड़ी कुछ ऐसी ही बारीकियों और उनसे निपटने के कारगर उपायों के बारे में जिनका ख्याल आप जूते खरीदते या पहनते वक्त जरूर रखें।
किस अवसर पर कौन सा फुटवेयर
आप फॉर्मल जूतें पहनकर सैर पर नहीं जा सकते। यानी अलग-अलग मौकों के लिए अलग-अलग तरह के फुटवेयर सही होते हैं। ऐसे में अगर आप मौके के अनुसार फुटवेयर नहीं पहनेंगे तो उसका खामियाजा आपके पैरों को भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
बहुत अधिक चलने वाले लोगों के लिए स्पोर्ट शूज, ऑफिस या किसी खास अवसर के लिए लेदर शूज और कैजुअल मौकों पर सैंडल्स पहनें। महिलाएं अगर ज्यादा देर तक घर से बाहर काम करती हैं तो हाई हील्स के बजाय फ्लैट या प्लैटफॉर्म हील्स वाले फुटवेयर ट्राइ करें।
विज्ञापन
सैर के लिए फुटवेयर
आप सुबह सैर पर जाते वक्त किस तरह के फुटवेयर पहनते हैं? वैसे तो स्पोर्ट शूज इसके लिए सबसे उपयुक्त हैं लेकिन अगर आपके पास स्पोर्ट शूज नहीं भी हैं तो फ्लैट सोल वाले जूतें पहनें। जॉगिंग के लिए स्पोर्ट शूज लेते वक्त ध्यान रखें कि जूता बहुत हेवी न हो, इससे भी पैरों में दर्द हो सकता है।
पैरों के आकार के हिसाब से चुनें जूतें
अगर आपके पैरों की बनावट चौड़ी है तो नैरो टो वाले शूज आपके लिए समस्या हो सकते हैं। कई बार फैशन के चक्कर में इस तरह की लापरवाही आपके पैरों को क्रैंप, दर्द और स्किन प्रॉब्लम्स दे सकते हैं।
आरामदायक होने चाहिए फुटवेयर
जूते खरीदते वक्त ध्यान रखें कि वह आपके पैरों के लिए बहुत आरामदायक हों। अगर आप अपने जूतों में आराम महसूस नहीं करते हैं तो बाजार में ऐसे कई जेल सोल मौजूद हैं जिन्हें जूते के भीतर रखकर पहन सकते हैं।