फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   antibiotics can increase obesity

इस दवा के सेवन से हो सकता है मोटापा

Wed, 01 Oct 2014 11:25 AM IST
Updated Wed, 01 Oct 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
antibiotics can increase obesity

एंटी बायोटिक्स के ज़्यादा सेवन करने पर बच्चों और किशोरों में मोटापे का ख़तरा बढ़ता है।

विज्ञापन


अमरीकी चिकित्सा वैज्ञानिकों को इस नतीजे के शुरुआती संकेत मिले हैं, हालांकि इस दिशा में अभी गंभीर अध्ययन की जरूरत है।

पढ़ें - बिना कसरत के घटाएं वजन, इन उपायों से

जर्नल ऑफ़ द अमरीकन मेडिकल एसोसिएशन (जेएएमए) की पेडियाट्रिक्स रिपोर्ट के मुताबिक जिन बच्चों ने दो साल की उम्र तक चार या चार से ज्यादा कोर्स एंटी बायोटिक्स का सेवन किया था, उनमें मोटापा होने की आशंका 10 फ़ीसदी ज़्यादा पाई गई है।
विज्ञापन


अमरीका के पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के चिकित्सकों और ब्लूमबर्ग स्कूल ऑफ़ पब्लिक हेल्थ ने 2001 से 2013 तक 64,500 से ज़्यादा अमरीकी बच्चों पर अध्ययन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्ययन के दौरान बच्चों पर पांच साल की उम्र तक नज़र रखी गई। इनमें 70 फ़ीसदी बच्चों को दो साल की उम्र तक एंटी बायोटिक के दो कोर्स सेवन की सलाह दी गई। इस दौरान जिन बच्चों को एंटी बायोटिक के चार या चार से ज्यादा कोर्स दिए गए उनमें मोटापे का ख़तरा 10 फ़ीसदी ज़्यादा देखा गया।


हालांकि शोधकर्ताओं के मुताबिक अभी तक एंटी बायोटिक्स के मोटापे से सीधे संबंध के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

इस अध्ययन में ये भी देखा गया है कि एंटी बायोटिक्स के अलग अलग प्रकारों के इस्तेमाल का असर भी भिन्न होता है। मसलन, जिस एंटी बायोटिक्स के सेवन से कई तरह के बैक्टीरिया तेजी से खत्म होते हैं, उससे मोटापा ज़्यादा होता है।

पेनसेल्वेनिया विश्वविद्यालय के प्रोफेसर चार्ल्स बैली ने कहा, "हमारी सोच है कि एंटी बायोटिक्स के इस्तेमाल से कुछ वो बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं, जो हमारे वजन को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed