फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   again hiv virus detected after treatment

एड्स के इलाज के बाद भी 'एचआईवी मुक्त' बच्ची को खतरा

Sat, 12 Jul 2014 11:35 AM IST
जेम्स गलागर
जेम्स गलागर Updated Sat, 12 Jul 2014 11:35 AM IST
विज्ञापन
 again hiv virus detected after treatment

अमरीका में एड्स के इलाज को लेकर बनी उम्मीद धूमिल होती दिख रही है।

विज्ञापन


मिसीसिप्पी राज्य में एक बच्ची एचआईवी वायरस के साथ पैदा हुई थी और डॉक्टरों ने तुरंत इलाज के बाद उसे एड्स मुक्त घोषित किया था।

चार वर्ष की इस बच्ची पर पिछले हफ़्ते टेस्ट किए गए तो पता चला कि उसके शरीर में अब भी एचआईवी वायरस मौजूद हैं।

इस बच्ची को दो साल से एड्स से जुड़ी दवाएं नहीं दी गई थीं। बीते मार्च तक ये बच्ची एड्स मुक्त लग रही थी।

लेकिन अब अमरीकी डॉक्टर निराश हैं। उन्हें लगा था कि अगर छोटे बच्चों में इलाज जल्दी शुरू हो तो एड्स ख़त्म हो सकता है। अब ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफ़ेक्शस डिजीज़ के डॉक्टर एंथनी फ़ॉसी कहते हैं कि इन परिणामों का असर एचआईवी के संबंध में आने वाले शोधों पर भी पड़ेगा।

आखिर हुआ क्या था

 again hiv virus detected after treatment

एड्स से जुड़ी एंटी रेट्रो वायरल दवाईंया एचआईवी वायरस को रक्त में जाने से तो रोक लेती हैं लेकिन ये वायरस दिमाग और अन्य स्थानों पर छुप सकने के काबिल हैं।

जैसे ही इलाज रुकता है, ये वायरस बाहर आ कर हमला कर देते हैं।

डॉक्टरों को लगता था कि जन्म के कुछ ही घंटों से अगर दवाएं दी गईं तो वायरस छुप नहीं सकेगा।

लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

अगर ये केस सफल भी हो जाता तो एड्स पीड़ित वयस्कों को इससे कोई फ़ायदा नहीं होता। वयस्कों का इलाज़ संक्रमण के कई महीने बाद ही शुरू हो पाता है।

मिसीसिप्पी की इस बच्ची के मामले ने एक बार फिर दिखाया है कि एड्स और एचआईवी का इलाज अभी भी डॉक्टरों की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed