{"_id":"5938ee2e4f1c1b34539c9b28","slug":"according-to-a-study-an-egg-a-day-may-spurt-growth-in-kids","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिन में एक अंडा करेगा कमाल, इस तरह करें इस्तेमाल","category":{"title":"Healthy Food ","title_hn":"हेल्दी फूड","slug":"healthy-food"}}
दिन में एक अंडा करेगा कमाल, इस तरह करें इस्तेमाल
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
अंडे के फायदे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडे में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व होते हैं इसलिए सभी को अंडा खाने की सलाह दी जाती है। इसी को लेकर हाल ही में एक शोध किया गया जिसमें पाया गया कि अंडे बच्चों के लिए भी फायदेमंद होते हैं।
विज्ञापन
वॉशिंगटन में हुए अध्ययन के अनुसार, बच्चों के विकास के लिए अगर उन्हें दिन में सिर्फ एक अंडा खिलाया जाए तो ये उनके लिए फायदेमंद हो सकता है। अंडे खाने से बच्चों में वृद्धि तो होती ही है साथ में विकास दर में रुकावट भी 47% तक कम हो जाती है।
विज्ञापन
वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि अंडे सस्ते होते हैं और आसानी से मिल भी जाते हैं। इनमें पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं इसलिए बच्चों की सेहत और विकास के लिए उन्हें ये जरूर खिलाने चाहिए।
विज्ञापन
Pediatrics में छपे इस अध्ययन में बताया है कि जो बच्चे दिन में एक अंडा खाते हैं उनमें विकास दर में रुकावट 47% और वजन की रुकावट में 74% कमी पाई गई।
6-9 महीने के बच्चों पर किया गया शोध
अंडे के फायदे
ये अध्ययन 6-9 महीने के बच्चों पर किया गया। इनमें से कुछ को 6 महीने तक अंडे खिलाए गए और कुछ को नहीं। शोधकर्ताओं के अनुसार, अंडे खुद में एक पूर्ण आहार होते हैं। इसलिए बच्चों को दिन में एक अंडा जरूर खिलाना चाहिए।