फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Good Friday 2026 Date History Significance In hindi Good Friday Kab Hai

Good Friday 2026: आज ही क्यों मनाया जा रहा है गुड फ्राइडे? जानिए इतिहास और महत्व

Fri, 03 Apr 2026 09:44 AM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: Shivani Awasthi Updated Fri, 03 Apr 2026 09:44 AM IST
सार

Good Friday 2026 Date: गुड फ्राइडे 3 अप्रैल को मनाया जा रहा है। यह दिन प्रभु यीशु मसीह के बलिदान की याद में मनाया जाता है, जब उन्हें सूली पर चढ़ाया गया था। इस दिन ईसाई धर्म के लोग प्रार्थना और उपवास करते हैं।

विज्ञापन
Good Friday 2026 Date History Significance In hindi Good Friday Kab Hai
Good Friday 2026 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

Good Friday Kab Hai 2026: गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है, जिसे प्रभु जीजस क्राइस्ट के बलिदान की स्मृति में मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे अप्रैल महीने में मनाया जा रहा है।गुड फ्राइडे इसाई धर्म से जुड़ा गम का मौका है। लेकिन इसे गुड क्यों कहते हैं, ये सवाल जरूर लोगों के मन में रहता है। आइए जानते हैं कि इस बार गुड फ्राइडे कब है, क्यों मनाया जाता है और इस दिन को सेलिब्रेट करने का सही तरीका क्या है। गुड फ्राइडे से जुड़ा इतिहास और महत्व जानिए सबकुछ।

विज्ञापन

 

2026 में कब है गुड फ्राइडे?

साल 2026 में गुड फ्राइडे 3 अप्रैल, शुक्रवार को मनाया जा रहा है। परंपरा के मुताबिक, हर साल ईस्टर संडे से पहले वाले शुक्रवार को गुड फ्राइडे मनाया जाता है। वहीं ईस्टर संडे वसंत ऋतु की पहली पूर्णिमा के बाद आने वाले रविवार को मनाते हैं। इस साल ईस्टर संडे 5 अप्रैल को है। इसलिए गुड फ्राइडे ईस्टर से पहले 3 अप्रैल 2026 को मनाया जा रहा है। गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ग्रेट फ्राइडे या ब्लैक फ्राइडे भी कहते हैं।

विज्ञापन


क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे?

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन यीशु मसीह को सूली (Cross) पर चढ़ाया गया था। कहते हैं कि यीशु ने मानव जाति को पापों से मुक्ति दिलाने के लिए और ईश्वर की राह दिखाने के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। इसलिए यह दिन दुख और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गुड फ्राइडे कैसे मनाया जाता है?

 

  • इस दिन लोग प्रार्थना और उपवास करते हैं। यीशु के अनुयायी चर्च जाकर प्रार्थना करते हैं और उपवास रखते हैं।
  • गुड फ्राइडे पर चर्च में विशेष सभा का आयोजन होता है और खास प्रार्थना व धार्मिक कार्यक्रम किए जाते हैं। 
  • ये दिन गम का है। इस दिन लोग सादगी और शांति बनाए रखते हैं।
  • यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए क्रॉस का सम्मान किया जाता है।


गुड फ्राइडे का महत्व

  • त्याग और बलिदान का संदेश

  • प्रेम और क्षमा की सीख

  • मानवता और शांति का प्रतीक

यह दिन हमें सिखाता है कि प्रेम, त्याग और क्षमा जीवन के सबसे बड़े मूल्य हैं। गुड फ्राइडे हमें मानवता की सेवा और अच्छाई के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed