गलत साइज के अंतर्वस्त्र महिलाओं को दे सकते हैं यह खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्वस्त्र के मामले में महिलाओं की लापरवाही उनके लिए सेहत से जुड़ी कई समस्याओं की वजह हो सकती है।
हालिया शोध की मानें गलत साइज की ब्रा का चुनाव न सिर्फ उनके लिए ब्रेस्ट से जुड़ी समस्याओं की वजह है बल्कि उनके कसरत न कर पाने की भी एक बड़ी वजह है।
यूनिवर्सिटी ऑफ पोर्टमाउथ की मानें तो हर पांच में से एक ब्रिटिश महिला गलत ब्रा साइज पहनने के कारण कसरत करने के दौरान ब्रेस्ट में दर्द या शर्मिंदगी से गुजरती है।
कसरत न करने की बड़ी वजह
शोध में पाया गया कि कसरत के दौरान महिलाओं को गलत साइज की ब्रा से सबसे ज्यादा परेशानी उठानी पड़ती है।
शोधकर्ताओं ने अपने शोध के आधार पर माना है कि अधिकतर महिलाएं कसरत या शारीरिक गतिविधियों के दौरान स्पोर्ट्स ब्रा को तवज्जो नहीं देती हैं, जिस वजह से उन्हें आगे चलकर गलत अंतर्वस्त्र के कारण होने वाली दिक्कतें झेलनी पड़ती है।
महिलाओं में मोटापे की एक वजह
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर माना कि कसरत के दौरान गलत साइज की ब्रा पहनने वाली महिलाओं को एक नुकसान इस रूप में भी उठाना पड़ता है कि कसरत से उन्हें अधिक फायदा नहीं मिल पाता।
उनका कहना है कि कसरत के दौरान कैसे कपड़े पहनें, इस जानकारी के अभाव में महिलाओं के बीच शारीरिक व्यायाम कम हुआ है जिससे भी उन्हें मोटापे की समस्या हो सकती है।
जन४ल ऑफ फिजिकल एक्टिविटी एंड हेल्थ में प्रकाशित शोध में 18 से 64 साल तक की 259 महिलाओं ने हिस्सा लिया है और इसी आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है।