फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   women weight training exercise myths and facts

महिलाओं की वेट ट्रेनिंग से जुड़े मिथ और हकीकत

Fri, 16 Nov 2012 04:19 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 16 Nov 2012 04:19 PM IST
विज्ञापन
women weight training exercise myths and facts

आमतौर पर हैवी एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज के बारे में माना जाता है कि इनका फायदा सिर्फ पुरुषों को होता है। महिलाओं शारीरिक बनावट ऐसी होती है कि उन्हें इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। इसी तरह के कई मिथ हैं जिनकी वजह से वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज को महिलाओं से जोड़कर नहीं देखा जाता है। मगर यह पूरी तरह से सच नहीं है। आइए जानें कि महिलाओं की वेट ट्रेनिंग से संबंधित मिथ और हकीकत क्या हैं।

विज्ञापन


मिथ- वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज से महिलाओं की मसल्स बनने लगती हैं।
हकीकत- यह मिथ बहुत आम है लेकिन बिल्कुल निराधार है। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन नामक हार्मोन तेजी से बनता है जबकि महिलाओं में यह तेजी से नहीं बनता। महिलाएं तभी मस्कुलर दिख सकती हैं जब उन्हें सिंथेटिक टेस्टोस्टेरोन दिया जाए।
विज्ञापन


मिथ- वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज छोड़ने पर महिलाएं मोटी हो जाती हैं।
हकीकत- अक्सर लोग ऐसा सोचते हैं कि जिम और हेवी एक्सरसाइज छोड़ने के बाद महिलाएं अधिक मोटी हो जाती हैं। असलियत में ऐसा नहीं होता। यदि वेट ट्रेनिंग एक्सरसाइज को छोड़ने के बाद भी कोई महिला नियंत्रित डाइट और अच्छी जीवनशैली रखे तो वह कभी मोटी नहीं हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिथ- वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
हकीकत- जब आप वजन उठाते हैं तो ब्लड प्रशर बढ़ जाता है और जब वजन रखते हैं तो सामान्य हो जाता है। ऐसे में महिलाओं का ब्लड प्रेशर इससे बढ़ेगा यह मानना निराधार है। सच तो यह है कि इस एक्सरसाइज से ब्लड प्रेशर और अन्य कार्डियोवास्कुलर समस्याओं की आशंका बहुत कम हो जाती है।


वेट लिफ्टिंग और हेवी एक्सरसाइज अगर किसी प्रशिक्षक के निर्देशन में हो तो यह पुरुषों की तरह ही महिलाओं के लिए भी फायदेमंद है। बस जरूरत है अपनी शरीर की आवश्यकताओं को देखते हुए सही तरीके का वर्कआउट चयन करने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed