फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weight Loss Tips: वजन घटाने के 5 टिप्स, घर में रहकर कम होगा फैट...

Wed, 22 Jul 2020 04:43 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Wed, 22 Jul 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
weight loss home remedies tips natural ways to reduce obesity
कमर और पेट के पास जमा चर्बी से शरीर की बनावट भी खराब हो जाती है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

आज के समय में वजन बढ़ने की समस्या काफी बढ़ गई है। गलत खान- पान की आदतों और बदलती लाइफस्टाइल की वजह से ये समस्या काफी बढ़ने लगी है। कमर और पेट के पास जमा चर्बी से शरीर की बनावट भी खराब हो जाती है। वजन को कम करने के लिए लोग कई तरहों के उपाय करते हैं। आज हम आपको वजन कम करने के लिए कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने के टिप्स...

weight loss home remedies tips natural ways to reduce obesity
वजन कम करने के लिए सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

वर्कआउट करें

  • वजन कम करने के लिए सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करना चाहिए। वर्कआउट करने से शरीर स्वस्थ रहता है। रोजाना वर्कआउट करने से मेटाबॅालिज्म भी सही रहता है। अगर आप भी मोटापे की समस्या से परेशान हैं तो रोजाना सुबह जल्दी उठकर वर्कआउट करें। आपको बता दें मेटाबॉलिज्म के घटने-बढ़ने से हमारा वजन भी घटता-बढ़ता है। अधिक वजन के लिए धीमे मेटाबॉलिज्म को जिम्मेदार ठहराया जाता है।
weight loss home remedies tips natural ways to reduce obesity
बेक्रफास्ट हेल्दी होना चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

हेल्दी बेक्रफास्ट करें

  • बेक्रफास्ट हेल्दी होना चाहिए। हल्का बेक्रफास्ट नहीं करना चाहिए। हल्का बेक्रफास्ट करने से मोटापा, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इसके अलावा हल्का ब्रेकफास्ट करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम होती है। हेल्दी बेक्रफास्ट करने से मेटाबॅालिज्म ठीक रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
weight loss home remedies tips natural ways to reduce obesity
भोजन में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

भोजन में इस बात का रखें ध्यान

  • भोजन में उन्हीं चीजों को शामिल करना चाहिए जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होती हैं। भोजन में फाइबर युक्त चीजों को शामिल करें। फाइबर युक्त भोजन आंतों के लिए फायदेमंद होता है। फाइबर के सेवन से पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है, जिस वजह से आपको बार- बार भूख नहीं लगेगी और वजन नियंत्रण में रहेगा।
विज्ञापन
weight loss home remedies tips natural ways to reduce obesity
कॅाफी का सेवन करने से मेटाबॅालिज्म सही रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com

कॅाफी का सेवन

  • कई विशेषज्ञों के अनुसार कॅाफी का सेवन करने से मेटाबॅालिज्म सही रहता है। कॅाफी का सेवन करने से मानसिक तनाव को भी दूर किया जा सकता है। परंतु अधिक मात्रा में काफी का सेवन करने से शरीर को नुकसान भी होता है। आप दिनभर में 1 से 3 कप कॅाफी का सेवन कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed