फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   weight loss easy tips

वजन घटाने के ये आसान उपाय, रूटीन में जरूर अपनाएं

Tue, 18 Mar 2014 12:04 PM IST
Updated Tue, 18 Mar 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
weight loss easy tips

ब्रिटेन में हर 100 में से 30 लोग कसरत नहीं करते। ये जानकारी मिंटेल की ओर से आई है।

विज्ञापन


लूसी टाउनसेंड पूछते हैं कि बिना कुछ खर्च किए, कोई असुविधा या शर्मिंदगी उठाए यदि लोग फ़िट रहना चाहते हैं तो उन्हें क्या करना चाहिए।

कसरत से दूर रहने वाले लोगों के लिए फ़िटनेस गुरु की तरफ से यहां पांच आसान व्यायाम बताए जा रहे हैं जिनकी मदद से वे फ़िट रह सकते हैं।

घर की सीढियां चढ़ें

weight loss easy tips

फ़िट रहने के लिए सबसे आसान उपाय है ज़्यादा से ज़्यादा पैदल चलना और एलिवेटर की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल। दिन भर में सीढ़ियों से पांच दफ़ा उतरें और पांच दफ़ा चढ़ें।

शारीरिक सक्रियता बढ़ाने के लिए कोई ज़रूरी नहीं कि जिम जाकर घंटों कसरत की जाए। फ़िटनेस गुरु रोज़मेरी कोनली की सलाह है कि यह काम घर में ही आसानी से किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्यायाम

weight loss easy tips

रोज़मेरी कहती हैं, "घर की सीढ़ियां चढ़ें और उतरें। इसमें न तो पैसे लगते हैं और न कोई परेशानी है। यह आसान है। इसमें ज्यादा वक़्त भी नहीं लगता और आपकी सांसें भी नहीं फूलती।"

दूसरी आसान तरक़ीब है एक और आसान व्यायाम। फर्श की ओर चेहरा कीजिए, बाहें एल आकार में बांधिए, पांव सीधे रखते हुए नितंब और शरीर को एक सीध में लाइए। फिर दंड लगाइए।

बूटकैंप पाइलेट्स के प्रबंधक इलियट लेक के अनुसार वैसे तो कुछ लोग दंड लगाना पसंद नहीं करते, पर शारीरिक सक्रियता बढ़ाने के लिए यह सबसे बेहतर कसरत मानी गई है।

वे बताते हैं, "यदि इसे हफ़्ते में तीन बार 30 सेकेंड के लिए किया जाए, तो इससे काफ़ी लाभ मिलेगा।"

इस कसरत में पेट, पीठ, नितंब, कूल्हे सहित शरीर के निचले और ऊपरी हिस्से को जोड़ने वाली अंदरूनी मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं। इसके कई फ़ायदों में से निकले हुए पेट का अंदर जाना और शरीर के चलने-फिरने के ढंग में सुधार शामिल है। यही नहीं, इससे रीढ़ की हड्डियों की मज़बूती भी बढ़ती है।

विज्ञापन

सक्रियता बढ़ाएं

weight loss easy tips

फिटनेस गुरु रोजमेरी कोनली के अनुसार, "सोफा के अगले हिस्से पर ठीक से बैठ जाइए। फिर अपना दायां पैर उपर उठाइए और हवा में पैर के अंगूठे से 'ए' लिखिए। अब बायां पांव उठाइए और उससे भी वही प्रक्रिया दोहराइए।"

तीसरा आसान उपाय कुछ अलग हटकर है। कोनली अपने ट्विटर अकाउंट से रोज़ 20:00 (जीएमटी) बजे फ़िटनेस सेशन चलाती हैं।

वे कहती हैं, "ये व्यायाम मुश्किल है। इसमें आपके पसीने भी छूट सकते हैं।"

"इस व्यायाम में शारीरिक सक्रियता बढ़ाने के लिए कार धोना एक अच्छा विकल्प है। साथ ही बागवानी और लॉन की घास काटने में भी अच्छी-खासी ऊर्जा ख़र्च होती है।"

कोनली कहती हैं कि इन गतिविधियों के कई फ़ायदे हैं। ऐसे हल्के व्यायाम से दिल की धड़कन की गति दुरुस्त रहती है। एनएचएस हर हफ़्ते कम से कम 150 मिनट मध्यम गति के एरोबिक एक्सरसाइज़ करने की सलाह देता है।

कसरत करने में आलस करने वालों के लिए चौथी कसरत कुछ दिलचस्प और बेहद आसान है। कोनली की तरक़ीबों में से यह एक और तरक़ीब है।

वे कहती हैं, "इस व्यायाम के लिए पहले अपने सोफ़े के अगले हिस्से पर ठीक से बैठ जाएं। फिर अपना दायां पैर ऊपर उठाएं और हवा में पैर के अंगूठे से 'ए' लिखिए। अब बायां पांव उठाएं और उससे भी वही प्रक्रिया दोहराएं।"

वे कहती हैं, "यह कसरत तो टीवी देखते-देखते भी आराम से की जा सकती है।"

अलार्म लगाएं

weight loss easy tips

अगर आप फ़िट रहना चाहते हैं और अपना वज़न कम करना चाहते हैं और इसके लिए समय नहीं है, तो निराश मत हों। यह पांचवां और अंतिम उपाय अपनाएं।

लागबोराह विश्विद्यालय में शारीरिक गतिविधि और सार्वजनिक स्वास्थ्य में वरिष्ठ व्याख्याता डॉ. लॉरेन शेरार कहते हैं, "नियमित समय पर उठना और टहलना फ़ायदेमंद होता है।"

डॉ लॉरेन शेरार व्यायाम का तरीक़ा बताते हैं। "अपने फ़ोन में कुछ निश्चित अंतराल का रिमाइंडर लगाएं। जब-जब अलार्म बजे, पांच मिनट के लिए खड़े हों या टहलिए।"

शेरार इसके लिए आगाह करते हैं कि डॉक्टरों ने भी लंबे समय तक बैठने को हानिकारक बताया है।

कहा गया है कि ज्यादा वक़्त तक बैठने से लंबी उम्र नहीं होती।

शेरार कहते हैं, "प्रत्येक 30 मिनट पर पांच मिनट के लिए खड़े होना सेहतमंद और फ़िट रहने का सबसे अच्छा और आसान व्यायाम है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed