फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मियों में अंडरगारमेंट्स से जुड़ी इन बातों का रखें ध्यान, सेहत पर पड़ता है असर

Mon, 29 Jun 2020 04:31 PM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश जोशी Updated Mon, 29 Jun 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
undergarments precautions tips serious problems caused by dirty panties what may happen if you do not change your underwear enough
गर्मियों में बीमारियां अधिक होने का खतरा रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

गर्मियों में बीमारियां अधिक होने का खतरा रहता है। आज हम आपको बताएंगे कि आपको गर्मियों में स्वस्थ रहने के लिए अंडरगारमेंट्स से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और साफ अंडरगारमेंट्स न पहनने से सेहत को क्या नुकसान हो सकता है। 



स्वस्थ रहने के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साफ- सफाई हर चीज की होनी चाहिए। गर्मियों में विशेषकर अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में गर्मी की वजह से पसीना अधिक आता है जिस वजह से शरीर में गंदे बैक्टीरिया अपना घर बना लेते हैं, जिस वजह से कई तरहों की समस्याएं हो सकती हैं।

ये बैक्टीरिया हमारे अंडरगारमेंट्स में भी रह सकते हैं, जिनकी वजह से हमारे सेहत पर विपरित प्रभाव पड़ सकता है। अगली स्लाइड्स में जानिए अंडरगारमेंट्स से जुड़ी किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....

 

undergarments precautions tips serious problems caused by dirty panties what may happen if you do not change your underwear enough
हमेशा साफ अंडरगारमेंट्स ही पहनने चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

साफ अंडरगारमेंट्स ही पहनने चाहिए

  • हमेशा साफ अंडरगारमेंट्स ही पहनने चाहिए। अगर आप साफ अंडरगारमेंट्स नहीं पहनते हैं तो आपको बैक्टीरिया से संक्रमण का खतरा रहता है, जिस वजह से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। गर्मियों के मौसम में अंडरगारमेंट्स पहनते समय विशेष ध्यान दें। गर्मियों के मौसम में पसीना अधिक आता है, जिस वजह से बैक्टीरिया से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। गर्मियों में साफ अंडरगारमेंट्स ही पहनने चाहिए।

 

undergarments precautions tips serious problems caused by dirty panties what may happen if you do not change your underwear enough
अंडरगारमेंट्स को डिटर्जेंट पाउडर की मदद से धोएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

अंडरगारमेंट्स को ऐसे करें साफ

  • अंडरगारमेंट्स को प्रतिदिन अच्छी तरह साफ करना चाहिए। गर्मियों में पसीना अधिक आने की वजह से बैक्टीरिया का खतरा अधिक रहता है, इसलिए अपने अंडरगारमेंट्स को डिटर्जेंट पाउडर की मदद से धोएं। डिटर्जेंट पाउडर से अंडरगारमेंट्स धोने से बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
undergarments precautions tips serious problems caused by dirty panties what may happen if you do not change your underwear enough
अंडरगारमेंट्स को धूप में सुखाना न भूलें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

धूप में सुखाएं

  • अंडरगारमेंट्स को धूप में सुखाना न भूलें। अक्सर लोगों की आदत होती है कि वे गर्मियों के दिनों में अंडरगारमेंट्स को धूप में नहीं सुखाते हैं। धूप में न सुखाने से अंडरगारमेंट्स में बैक्टीरिया रह सकता है, जिसके कारण कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी अंडरगारमेंट्स को धूप में नहीं सुखाते हैं तो आज से  ही अंडरगारमेंट्स को धूप में सुखाना शुरू कर दें।

अगली स्लाइड्स में जानिए अंडरगारमेंट्स की सफाई न करने से किन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है...

 

विज्ञापन
undergarments precautions tips serious problems caused by dirty panties what may happen if you do not change your underwear enough
गर्मियों के मौसम में इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इंफेक्शन हो सकता है

  • अगर आप अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई नहीं करते हैं तो आपको इंफेक्शन होने का खतरा है। गर्मियों के मौसम में प्राईवेट पार्टस में इंफेक्शन का खतरा अधिक रहता है और ये और भी अधिक बढ़ जाता है जब हम अपने अंडरगारमेंट्स की साफ- सफाई सही से नहीं करते हैं।


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed