फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Study: Cows have 'remarkable' ability to fight HIV

गाय की मदद से बनाया जा सकता है एड्स का टीका

Fri, 28 Dec 2018 11:28 AM IST
बीबीसी Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 28 Dec 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
Study: Cows have 'remarkable' ability to fight HIV
एचआईवी एड्स

अमरीकी शोधकर्ताओं का कहना है कि एचआईवी से निपटने के लिए वैक्सीन बनाने में गाय काफी मददगार साबित हो सकती है।प्रतिरक्षा के तौर पर ये जानवर लगातार ऐसे विशेष एंटीबॉडीज प्रोड्यूस करते हैं जिनके जरिए एचआईवी को खत्म किया जा सकता है।ऐसा माना जा रहा है कि कॉप्लेक्स और बैक्टीरिया युक्त पाचन तंत्र की वजह से गायों में प्रतिरक्षा की क्षमता ज़्यादा विकसित हो जाती है।अमरीका के नेशनल इंस्टीच्यूट्स ऑफ हेल्थ ने इस नई जानकारी को बेहतरीन बताया है।एचआईवी एक घातक प्रतिद्वंद्वी है और इतनी जल्दी अपनी स्थिति बदलता है कि वायरस को मरीज के प्रतिरक्षा सिस्टम में हमला करने का रास्ता मिल जाता है। एचआईवी अपनी मौजूदगी को बदलता रहता है।एक वैक्सीन मरीज के रोग प्रतिरोधक सिस्टम को विकसित कर सकती है और लोगों को संक्रमण के पहले स्टेज पर बचा सकती है।

विज्ञापन
Trending Videos

Study: Cows have 'remarkable' ability to fight HIV
गाय की एंटीबॉडीज से एचआईवी के असर को खत्म किया जा सकता है।

गाय का योगदान

इंटरनेशनल एड्स वैक्सीन इनिशिएटिव और द स्क्रिप्स रिसर्च इंस्टीच्यूट ने गायों की प्रतिरक्षा क्षमता को लेकर टेस्ट शुरू किया।एक शोधकर्ता डॉक्टर डेविन सोक ने बीबीसी न्यूज को बताया, "इसके परिणाम ने हमें हैरान कर दिया।"जरूरी एंटीबॉडी गायों के प्रतिरक्षा तंत्र में कई सप्ताह में बनते हैं।डॉक्टर सोक ने कहा, "यह बेहद उन्मुक्त कर देने वाला मौका था। इंसानों में ऐसे एंटीबॉडी विकसित होने में करीब तीन से पांच साल लग जाते हैं।"उन्होंने कहा, "यह बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसके पहले यह इतना आसान नहीं लग रहा था।किसे पता था कि एचआईवी के इलाज में गाय का योगदान होगा।"

विज्ञापन
विज्ञापन

Study: Cows have 'remarkable' ability to fight HIV
गाय की एंटीबॉडीज से एचआईवी के असर को खत्म किया जा सकता है।

चुनौती

'नेचर' नाम के जर्नल में प्रकाशित नतीजों में बताया गया है कि गाय की एंटीबॉडीज से एचआईवी के असर को 42 दिनों में 20 फीसदी तक खत्म किया जा सकता है।प्रयोगशाला परीक्षण में पता चला कि 381 दिनों में ये एंटीबॉडीज 96 फीसदी तक एचआईवी को बेअसर कर सकते हैं।

एक और शोधकर्ता डॉक्टर डेनिस बर्टन ने कहा कि इस अध्ययन में मिली जानकारियां बेहतरीन हैं। उन्होंने कहा, "इंसानों की तुलना में जानवरों के एंटीबॉडीज ज्यादा यूनिक होते हैं और एचआईवी को खत्म करने की क्षमता रखते हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed