फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 3 लोगों को भूूलकर भी नहीं खाना चाहिए तरबूज, वरना भुगतना पड़ेगा बुरा अंजाम

Sun, 17 Jun 2018 11:48 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 17 Jun 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
People Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
watermelon seed
गर्मियों में तरबूज खाने से न सिर्फ मन तरोताजा होता है बल्कि इसमें विटामिन,मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो हमें सेहतमंद बनाता है। विशेषज्ञों के अनुसार एक व्यस्क को दिन भर में 300 ग्राम तक तरबूज का सेवन करना चाहिए। हालांकि, यह फल सबके लिए फायदेमंद नहीं है। 


 
People Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
watermelon
मधुमेह
खाने वाली किसी भी चीज में मौजूद चीनी आपके शरीर में मौजूद खून में कितनी जल्दी घुल सकती है इसका मापदंड ग्लाइसेमिक इंडेक्स द्वारा किया जाता है। 100 के स्केल पर तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 होता है। इसमें नैचुरल शुगर भी भारी मात्रा में पाया जाता है।  लिहाजा, मधुमेह के रोगियों को तरबूज का किसी भी रूप में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर वह इस फल को खाते हैं तो इससे होने वाले नुकसान को कम करने के लिए उन्हें बादाम या अखरोट जैसे नट्स खाने चाहिए। 

 
People Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
demo pic
किडनी
जिन लोगों को किडनी संबंधी कोई बीमारी होती है, उन्हें भूलकर भी तरबूज नहीं खाना चाहिए। इसमें मौजूद मिनरल्स से किडनी को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार तरबूज में पानी भारी मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों की किडनी इस हद तक खराब हो चुकी है कि उनके शरीर में यूरीन बन भी नहीं पा रहा, उन्हें यह फल खाने से बचना चाहिए। अगर उन्होंने तरबूज खाया तो उनका शरीर फल में मौजूद पानी को यूरीन में तब्दील नहीं कर पाएगा। इससे हार्ट फेल होने की संभावना बढ़ सकती है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
People Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
A
अस्थमा
अस्थमा के रोगियों को ठंडी चीजों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी जाती है। तरबूज में पानी की मात्रा बहुत होती है, लिहाजा अस्थमा के रोगियों को इसे खाने की मनाही होती है। इसके अलावा इस फल में अमीनो एसिड पाया जाता है जो अस्थमा रोगियों की तकलीफ बढ़ा सकती है। 

 
विज्ञापन
People Suffering From These Dieases Should Not Eat Watermelon
नुकसान भी नहीं पहुंचाएगा साथ ही देगा एनर्जी
इस वक्त भूलकर भी ना करें तरबूज का सेवन
अगर आपको इनमें से कोई बीमारी नहीं है तो भी तरबूज के सेवन को लेकर कुछ बातों का ख्याल रखना चाहिए। इस फल को शाम ढलने के बाद भूलकर भी ना खाएं। दरअसल, शाम 5 बजे के बाद हमारी पाचन शक्ति धीमी हो जाती है। अगर ऐसे में हम तरबूज खाएंगे तो उसमें मौजूद शुगर और अन्य पोषक तत्वों को पचाना मुश्किल हो जाएगा। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है। 

अगर सुबह के नाश्ते के घंटे भर बाद इसका सेवन करेंगे तो सबसे ज्यादा फायदा होगा। विशेषज्ञों के अनुसार सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक हमारी पाचन शक्ति सबसे तेज होती है। यह किसी भी फल को खाने का सही समय होता है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed