सिर्फ एक मिनट में कैलोरी घटाएंगी ये कसरतें!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका की उटाह यूनिवर्सिटी के एक शोध की मानें, तो कुछ एक्सरसाइज को अगर महज एक मिनट तक किया जाए, तो इससे शरीर को उतना ही फायदा होगा, जितना कि 10 मिनट तक किसी साधारण एक्सरसाइज करने से होता है।
फिटनेस वैज्ञानिकों का मानना है कि फिट रहने के लिए, वर्कआउट को दिया जाने वाला समय मायने नहीं रखता, बल्कि एक्सरसाइज को किए जाने वाले एफर्ट मायने रखते हैं। एक नजर कुछ ऐसे ही एक्सरसाइज पर, जो रिकॉर्ड टाइम में आपकी एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करेंगी।
काफ एक्सरसाइज
पैरों को साथ जोड़ लें और हाथों को भी जांघों के करीब रख कर सीधे खड़े हों। अपनी एड़ियों को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं इस दौरान शरीर का सारा भार पंजों पर होगा फिर धीरे-धीरे एड़ियां नीचे लाएं। इस क्रिया को एक मिनट तक दोहराएं।
बस एक मिनट में साइकिल एब्स
कमर के बल जमीन पर लेटें और हाथों को सिर के पीछे अंगुलियों से आपस में जोड़ लें। पैरों और टांगों को घुटने से 90 डिग्री के कोण पर मोड़ लें। अपने सिर और कंधों को भी जमीन से थोड़ा ऊपर रखें।
अब पहले बाईं कोहनी, दाएं घुटने की ओर ले जाएं। इस बीच बायां पैर पेट की ओर आएगा। इस एक्सरसाइज को दोनों साइड से दस-दस बार करें।
हर दिन करें पुश अप्स
पूरे शरीर को हाथ और पैरों के बल पर उठाएं। शरीर फट्टे के समान सीधा रखें और हाथों पर जोर देते हुए पुश अप्स करें। एक मिनट में 20 पुश अप्स होने चाहिए। ऐसा हर दिन करके आप फैट को बर्न कर सकती हैं।
सीढ़ियों से परहेज क्यों
बेशक सीढ़ियों पर चढ़ने या उतरने का काम थकाने वाला होता है, पर इससे आप खुद को फिट रख सकती हैं। अपनी बिल्डिंग में बनी सीढ़ियों पर तेजी से चढ़िए। इतनी गति तो होनी ही चाहिए कि आपकी हार्ट बीट तेज हो जाएं।
एक मिनट में कम-से-कम 70-80 सीढ़ियां चढ़ने का प्रयास करें।
तो बन जाइए सुपरमैन
जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और बाजुओं को सिर के आगे की ओर सीधे ले जाएं। अपने पैरों को भी सीधा रखें। अब अपने सिर, हाथ और पैरों को ऊपर उठाएं। इस अवस्था में 60 सेकेंड तक रुकें।