फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   New Study Finds out why Omicron variant is highly transmissible in Hindi Coronavirus News

Omicron: कोरोना पर खुलासा, ओमिक्रॉन वेरिएंट के अधिक संक्रामक होने की वजह आई सामने

Wed, 20 Jul 2022 04:36 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवानी अवस्थी Updated Wed, 20 Jul 2022 04:36 PM IST
विज्ञापन
New Study Finds out why Omicron variant is highly transmissible in Hindi Coronavirus News
ओमिक्राॅन अधिक संक्रामक क्यों? - फोटो : Istock

Omicron is Highly Transmissible : कोविड 19 के चार वेरिएंट की तुलना करते हुए एक अध्ययन किया गया, जिसमें देखा गया कि कैसे ओमिक्रॉन वेरिएंट कोशिकाओं में प्रवेश करने में सक्षम है। अध्ययन में ओमिक्रॉन वेरिएंट के मौजूदा कोरोना टीकों व पूर्व संक्रमण के सामने बेअसर होने से बचने के कारण का पता चला है। ओमिक्रॉन वेरिएंट इस सभी के बावजूद तेजी से फैलता है यानी अन्य तीन वेरिएंट की तुलना में अधिक संक्रामक है। 'प्रोसिडिंग ऑफ द नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज' (पीएनएएस) जर्नल में 19 जुलाई को प्रकाशित स्टडी रिपोर्ट में पता चला कि ओमिक्रॉन म्यूटेशन सार्स सीओवी 2 जैसे कणों की संक्रामकता को बढ़ाते हैं और एंटीबॉडी न्यूट्रलाइजेशन को कम करते हैं।

विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने वायरस जैसे कणों (वीएलपी) का उपयोग करके वायरस की जांच की, जो सार्स सीओवी 2 प्रोटीन की संरचनात्मक विशेषताओं की नकल करते हैं। जेनिफर डौडना, मैलानी ओट और उनके सहयोगियों ने जिन चार वेरिएंट के बीच तुलना की, उसमें बी.1, बी.1.1, डेल्टा और ओमिक्रॉन वेरिएंट शामिल है। बी.1, बी.1.1, डेल्टा और ओमिक्राॅन के वीएलपी का मूल्यांकन कोविड-19 से बचे 38 लोगों के एंटीसेरा नमूनों के खिलाफ किया था। जिसमें टीकाकरण और बिना टीकाकरण वाले दोनों तरह के लोग शामिल थे।
विज्ञापन


मूल बी.1 स्ट्रेन के विपरीत, दो टीके लग चुके एक शख्स में ओमिक्रॉन को बेअसर करने में 15 गुना कम प्रभावी क्षमता मिली। फिर भी 16 से 21 दिनों के भीतर तीसरा एमआरएनए टीका प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों में ओमिक्रॉन वेरिएंट के खिलाफ इन विट्रो तटस्थ गतिविधि में काफी वृद्धि हुई। वर्तमान में उपलब्ध चार मोनोक्लोनल एंटीबॉडी थेरेपी-कैसिरिविमैब, इमदेविमैब, सोट्रोविमैब और बेबेटलोविमैब की इन विट्रो न्यूट्रलाइजिंग पोटेंसी का लेखकों ने मूल्यांकन किया। उन्होंने पाया कि ओमिक्रॉन के खिलाफ केवल बेबेटलोविमैब ही काफी प्रभावी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निष्कर्षों के मुताबिक, लेखकों का अनुमान है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट विशेष रूप से आंशिक तौर पर संक्रामक हो सकता है क्योंकि इसे बेअसर करना कठिन है। शोधकर्ताओं ने एक मौजूदा मोनोक्लोनल एंटीबॉडी भी पाया, जो इन विट्रो में भिन्नता को बेअसर कर सकता है।

---------------------

स्रोत और संदर्भ

New study finds out why Omicron variant is highly transmissible

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed