फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   new drug to prevent obesity

डाइटिंग की जरूरत नहीं, दवा से कम होगी चर्बी

Mon, 09 Jun 2014 01:01 PM IST
Updated Mon, 09 Jun 2014 01:01 PM IST
विज्ञापन
new drug to prevent obesity

लगातार बढ़ते वजन को कम करने के लिए अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो अब वजन पर नियंत्रण इतना भी मुश्किल नहीं होगा।

विज्ञापन


हॉवर्ड मेडिकल स्कूल के वैज्ञानिकों ने ऐसे हार्मोन की खोज की है जिसकी मदद से वे अगले दो साल के भीतर ऐसी दवा तैयार करने का दावा कर रहे हैं जिससे मोटापे को दूसरी बीमारियों की तरह ही खत्म करना संभव हो सकेगा।
विज्ञापन


फैट्स घटाने वाला हार्मोन

new drug to prevent obesity

शोधकर्ताओं ने ‌इरसिन नामक हार्मोन की खोज की है जिसकी मदद शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले व्हाइट फैट्स को ऊर्जा देने वाले ब्राउन फैट्स में बदलना संभव हो सकेगा। इससे न सिर्फ चर्बी घटेगी बल्कि ऊर्जा का स्तर भी अधिक होगा।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि यह हार्मोन शरीर में कसरत के दौरान अधिक होता है। इस आधार पर यह भी एक वजह हो सकती है जिससे कसरत के कारण लोग फैटस घटाते हैं।

मोटापे से जुड़े रोगों का उपचार

new drug to prevent obesity

शोधकर्ताओं का दावा है कि इस हार्मोन से वे न सिर्फ ऐसी दवा तैयार कर सकते हैं जो मोटापा कम करने में मददगार होंगी बल्कि मोटापे से संबंधित कई रोग - मधुमेह, दिल की बीमारियां, कैंसर के उपचार में भी मदद मिल सकती है।

शोधकर्ता प्रोफेसर ब्रूस स्पीगलमैन के अनुसार, ''इरसिन शरीर की प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है, व्हाइट फैट्सर घटाता है, ऊर्जा देता है और रक्त में ग्लूकोज के स्तर को संतुलित रखता है। इसकी मदद से हम ऐसी दवाओं पर काम कर रहे हैं जो मोटापा व इससे संबंधित रोगों के उपचार में मददगार हो सकती हैं।''

विज्ञापन

कसरत का विकल्प नहीं

new drug to prevent obesity

यह शोध फिलहाल चूहों पर किया गया है और पहले चरण में सफल भी है पर इस हार्मोन से बनने वाली दवा को कसरत का विकल्प कहना गलत होगा।

ब्रूस के अनुसार, ''भले ही इरसिन से बनने वाली दवा शरीर में फैट्स घटाने में मददगार होगी लेकिन इसे कसरत का विकल्प नहीं मान  सकते हैं। इससे शरीर में फैट्स तो कम होता है लेकिन मासंपेशियां मजबूत नहीं होती हैं। इसलिए यह कसरत के साथ उपाचर का एक हिस्सा जरूर हो सकता है।''

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed