फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   narendra modi fitness secret

63 की उम्र में भी इसलिए इतने फिट हैं मोदी

Mon, 26 May 2014 10:54 AM IST
Updated Mon, 26 May 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
narendra modi fitness secret

लोकसभा चुनाव 2014 में भाजपा को भारी बहुमत से जीत दिलाने और सरकार बना चुके नरेंद्र मोदी की ऊर्जा और जोश इतनी रैलियों, चुनावी दौरों आदि के बाद भी कम नहीं हुआ है।

विज्ञापन


उनके करीबियों का मानना है कि मोदी कि फिटनेस के पीछे उनकी अनुशासित जीवनशैली का बड़ा महत्व है। चूंकि बचपन से ही वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा से जुड़े रहे हैं इसलिए दिनचर्या में अनुशासन और व्यायाम का महत्व अब तक उनके रुटीन में बरकरार है।
विज्ञापन


जानिए, 63 वर्ष की आयु में भी बिल्कुल फिट और ऊर्जावान मोदी की फिटनेस के पीछे बड़े पांच राज।

ऐसे करते हैं दिन की शुरुआत

narendra modi fitness secret

नरेंद्र मोदी ‌प्रतिदिन सुबह पांच बजे से ही अपनी दिनचर्या शुरू करते हैं। उनके करीबियों की मानें तो वह रात में एक बजे तक जगते हैं और सुबह पांच बजे ही उठ जाते हैं।

ऐसे में सुबह खुद को तरोताजा करने के लिए वे नियमित रूप से एक घंटे योगासन करते हैं। इससे दिन भर शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।

ध्यान को देते हैं महत्व

narendra modi fitness secret

आमतौर पर मोदी रात में देर तक काम करते हैं और फिर कुछ समय दुनिया भर में होने वाली खबरों को देते हैं। लेकिन सोने से पहले वह काफी देर तक ध्यान करते हैं जिससे दिन भर के तनाव का दूर होता है और शायद यही वजह है कि वे कम समय में अच्छी नींद ले पाते हैं।

विज्ञापन

गले का खास ध्यान

narendra modi fitness secret

मोदी के लंबे और जोशीले भाषणों की ऊर्जा का राज उनके खानपान से जुड़ा है। गर्मियों को छोड़ दें तो वह पूरे साल हल्का गुनगुना पानी ही पीते हैं जिससे उनके गले में किसी तरह का संक्रमण न हो।

इसके अलावा, मोदी बाहर के खाने से भी हमेशा बचते हैं।

दिन का भोजन

narendra modi fitness secret

नरेंद्र मोदी सुबह के नाश्ते में अधिकतर दक्षिण भारतीय भोजन को तरजीह देते हैं। खासतौर पर प्लेन डोसा, चटनी, सांभर, फलों का जूस या चाय के साथ वे अपने दिन की शुरुआत करते हैं।

दिन में भी वह गुजराती भोजन ही करते हैं। आमतौर पर चावल, दाल, सब्जी और दही उनकी दोपहर की डाइट में शामिल है।

मोदी दिन में बहुत ठंडी डाइट से बचते हैं और स्नैक्स भी उनके लिए गांधीनगर से ही आते हैं। आमतौर पर वह लो फैट और कम ऑयली भोजन को ही तरजीह देते हैं।

रात में हल्का भोजन

narendra modi fitness secret

रात में मोदी हल्का और सुपाच्य भोजन लेते हैं जिसमें गुजराती कढ़ी, खिचड़ी व सब्जियों का सेवन वे आमतौर पर अधिक करते हैं। हालांकि दूसरे प्रकार की हल्की और सुपाच्य डाइट से वे परहेज नहीं करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed