{"_id":"6b094de0fb7cd0b5ce040c1e","slug":"what-is-rust-out-syndrome-signs-causes-and-how-to-overcome-it-2026-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रस्ट आउट सिंड्रोम: ऑफिस में काम करने का नहीं करता मन? रस्ट आउट के इन संकेतों को पहचानें","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
रस्ट आउट सिंड्रोम: ऑफिस में काम करने का नहीं करता मन? रस्ट आउट के इन संकेतों को पहचानें
Fri, 27 Nov 2026 04:37 PM IST
श्रुति गौड़
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्रुति गौड़
Updated Fri, 27 Nov 2026 04:37 PM IST
सार
What Is Rust Out Syndrome: क्या आपको काम बोझ नहीं, बेमतलब लग रहा और हर दिन एक जैसी दिनचर्या से ऊब चुका है, तो समझ जाइए यह ‘रस्ट आउट’ है
विज्ञापन
ऐसे करें रस्ट आउट से खुद का बचाव
- फोटो : AI
What Is Rust Out Syndrome: सुबह उठने से लेकर ऑफिस पहुंचने और दिन भर के काम निपटाने तक जिंदगी एक तयशुदा ढर्रे पर चल रही है। घर की जिम्मेदारियां पूरी करने की जल्दबाजी और दफ्तर के कामों के बीच आप खुद के लिए समय निकालना भूल रही हैं। वैसे तो सब कुछ सामान्य दिखाई दे रहा है, लेकिन भीतर कहीं उत्साह धीरे-धीरे दम तोड़ रहा है। न काम में पहले जैसी दिलचस्पी रही है और न ही कुछ नया करने का मन करता है। अक्सर हम इसे थकान, तनाव या बर्नआउट समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। मगर विशेषज्ञों का कहना है कि यह 'रस्ट आउट' है। क्या है रस्ट आउट आइए समझते हैं।
Trending Videos
ऐसे करें रस्ट आउट से खुद का बचाव
- फोटो : Freepik.com
पहले समझें रस्ट आउट को
मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, बर्नआउट तब होता है, जब काम का बोझ और लगातार तनाव आपकी मानसिक ऊर्जा निचोड़ लेते हैं। वहीं, रस्ट आउट एक खामोश थकान है, जो काम की अधिकता से नहीं, बल्कि उसकी नीरसता से पैदा होती है। जब काम में न चुनौती हो, न रचनात्मकता और न कुछ नया सीखने की गुंजाइश, तो दिमाग धीरे-धीरे जड़ होने लगता है। आप रोज काम करती हैं, लेकिन मन के भीतर का उत्साह कहीं खो जाता है।

पहचानें रस्ट आउट के संकेतों को
रस्ट आउट केवल काम से ऊबने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर आपके व्यवहार और सोच पर भी दिखाई देने लगता है। इसके कुछ प्रमुख संकेत हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।
रस्ट आउट केवल काम से ऊबने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इसका असर आपके व्यवहार और सोच पर भी दिखाई देने लगता है। इसके कुछ प्रमुख संकेत हैं, जिन्हें समय रहते पहचानना जरूरी है।
- - आपको रोजमर्रा के कामों में कोई नवीनता महसूस नहीं होती और हर दिन पिछले दिन जैसा लगता है।
- - बिना किसी बड़ी वजह के गुस्सा आना, बेचैनी महसूस करना और दूसरों से दूरी बनाने का मन करना भी इसका एक मुख्य संकेत है।
- - काम करते समय बार-बार मन भटकना, निर्णय लेने में मुश्किल होना और काम टालने की आदत बढ़ना भी रस्ट आउट है।
- - अपनी योग्यता और क्षमताओं को लेकर सवाल उठने लगते हैं। ऐसा महसूस होता है कि आप अपनी प्रतिभा का पूरा इस्तेमाल नहीं कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें रस्ट आउट से खुद का बचाव
- फोटो : Freepik.com
बर्नआउट और रस्ट आउट में समझें अंतर
अक्सर लोग रस्ट आउट को बर्नआउट समझने की भूल कर बैठते हैं, जबकि दोनों के कारण अलग-अलग होते हैं। बर्नआउट की स्थिति आम तौर पर लगातार काम के दबाव, अत्यधिक जिम्मेदारियों और मानसिक तनाव के कारण पैदा होती है। इसमें व्यक्ति की ऊर्जा खत्म होने लगती है और उसे आराम की जरूरत महसूस होती है। इसके विपरीत, रस्ट आउट तब पनपता है, जब काम में चुनौती, रचनात्मकता और सीखने के अवसर कम हो जाते हैं। व्यक्ति के पास काम तो होता है, लेकिन उसमें संतुष्टि नहीं मिलती। बर्नआउट में काम का दबाव कम करना मददगार हो सकता है, जबकि रस्ट आउट से उबरने के लिए काम में नवीनता, उद्देश्य और मानसिक सक्रियता बढ़ाना जरूरी है।

रस्ट आउट से बाहर निकलने के लिए अपनी दिनचर्या और काम करने के तरीके में छोटे-छोटे बदलाव करना जरूरी है। सबसे पहले यह समझने की कोशिश करें कि आखिर आपको अपने काम में किस चीज की कमी महसूस हो रही है। क्या आपको नई जिम्मेदारियां चाहिए या अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने का अवसर नहीं मिल रहा? कारण समझने के बाद ही सही कदम उठाना आसान होगा।

- - अपने वरिष्ठ अधिकारियों से खुलकर बात करें। नए प्रोजेक्ट, अलग तरह के काम या अपनी रुचि से जुड़े अवसर मांगें। इससे काम में दोबारा दिलचस्पी पैदा हो सकती है।
- - कोई नई भाषा, कंप्यूटर स्किल, लेखन, पेंटिंग या संगीत सीखें। नई चीजें सीखने से दिमाग सक्रिय रहता है और आत्मविश्वास भी बढ़ता है।
- - लगातार एक ही तरीके से काम करने के बजाय छोटे-छोटे लक्ष्य बनाएं। काम के बीच में ब्रेक लें और अपनी पसंद की गतिविधियों के लिए समय निकालें।
- - दिन भर में किए गए अच्छे कामों को याद करें। खुद की छोटी-छोटी सफलताओं की सराहना करें और दूसरों से अपनी तुलना करने से बचें।