फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   maa programme launch madhuri dixit gave tips to womens

बच्चों का आईक्यू बढ़ाता है मां का दूध, माधुरी ने बताई अहमियत

Tue, 09 Aug 2016 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 09 Aug 2016 03:32 PM IST
विज्ञापन
maa programme launch madhuri dixit gave tips to womens
मां प्राोग्राम - फोटो : overallhealth
किसी भी बच्चे के संपूर्ण विकास के लिए मां का दूध सबसे खास है। इसी खासियत को बढ़ावा देने और भारत में स्तनपान की अहमियत बताने के लिए बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित सामने आई हैं। 
विज्ञापन


मौका था ब्रेस्ट फीडिंग डे का और भारत सरकार की ओर से आयोजित प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस प्रोग्राम का नाम था MAA- मदर एब्सोल्यूट अफेक्‍शन । इस प्रोग्राम की ब्रांड एंबेसडर एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को बनाया गया है। 
विज्ञापन

 
इस दौरान यूनियन मिनिस्टर फॉर हेल्‍थ एंड फैमिली वेलफेयर जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि गांव और शहरों में ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर जागरूकता फैलानी पड़ रही है। पढ़ी-लिखी मां हो या अनपढ़, उन्हें पता ही नहीं है कि नवजात को मां का दूध पिलाने से कितने फायदे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ब्रेस्ट फीडिंग को लेकर बहुत से प्रोग्राम शुरू कर रही है। लेकिन भारत में महिलाओं को सिर्फ 3 महीने की मैटरनिटी लीव मिलती है। ऐसे में ये किस तरह संभव हो कि कोई मां बच्चे को छह माह का अनिवार्य स्तनपान करा पाए।

हालांकि महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने 6 महीने की मैटरनिटी लीव का प्रस्ताव रखा है। दूसरी तरफ जल्द ही ये संभव हो सकेगा कि निजी दफ्तरों में भी क्रेच हों ताकि माएं अपने छोटे बच्चोंं को वहां रखकर दूध पिला पाएं। ये प्रस्ताव कब लागू होगा इस बारे कुछ नहीं कहा जा सकता।

maa programme launch madhuri dixit gave tips to womens
मां प्राोग्राम - फोटो : vishwagujarat
इस कार्यक्रम में मौजूद माधुरी दीक्षित ने कहा कि परिवार के लोगों को मां को ब्रेस्ट फीडिंग के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। आजकल की मां फिगर के बारे में सोचती है लेकिन उन्हें पता नहीं कि इसका बच्चे की हेल्‍थ पर इसका कितना बुरा असर पड़ता है।

वहीं हेल्‍थ एंड फैमिली वेलफेयर स्टेट मिनिस्टर अनुप्रिया पटेल ने कहा कि ब्रेस्ट फीडिंग न कराने से बच्चे ओवर वेट हो जाते हैं। मां का दूध बच्चों का आईक्यू लेवल बढ़ता है। दूध न पिलाने से मां को ब्रेस्ट कैंसर भी हो सकता है। इस प्रोग्राम में कई बड़ी को इनवाइट किया गया था।

वीडियो में देखें हस्तियों ने देश की मांओं को क्या संदेश दिया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed