फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   India Current Covid Wave Could Peak In 2nd Half Of April

एसबीआई की रिपोर्ट: अप्रैल में चरम पर पहुंच सकती है कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर

Thu, 25 Mar 2021 07:12 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 25 Mar 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
India Current Covid Wave Could Peak In 2nd Half Of April
कोरोना वायरस - फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश के तमाम हिस्सों में पैर फैलाना शुरू कर दिया है। इस बीच विशेषज्ञों ने दूसरे लहर के पीक को लेकर लोगों को सचेत किया है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शोधकर्ताओं की टीम ने आशंका जताई है कि अप्रैल के मध्य में दूसरे लहर की पीक आ सकती है। इतना ही नहीं करीब 25 लाख लोग इस लहर की चपेट में आ सकते हैं। विशेषज्ञों के अनुमान के मुताबिक यह लहर कम से कम 100 दिनों की हो सकती है, यानी इसकी शुरुआत अगर फरवरी से मानें तो इसका असर मई-जून तक देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

टीकाकरण से ही उम्मीद

विशेषज्ञों ने बताया है कि अब तक इसके प्रभावों को कम करने के लिए जो लॉकडाउन और प्रतिबंध लगाए गए हैं उनसे कोई विशेष फायदा नजर नहीं आ रहा है। ऐसी स्थिति में टीकाकरण से ही उम्मीद शेष बची है। टीकाकरण के अभियान को और तेज करके ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुरक्षित करने का यही एकमात्र तरीका नजर आ रहा है। रोजाना 34 लाख से बढ़ाकर 40-45 लाख लोगों को टीका दिए जाने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

फिर बढ़ने लगे हैं मामले

देश में कोरोना के मामलों में पिछले दिनों तेजी से उछाल देखने को मिली है। अब तक एक करोड़ 17 लाख से अधिक लोग कोरोना से संक्रिमत हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के रिपोर्ट के मुताबिक 22 अक्टूबर के बाद देश में पहली बार एक दिन में 53 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। गुरुवार को 53,476 मामले दर्ज किए गए, इससे पहले 22 अक्टूबर 2020 को यह आंकड़ा 54,366 था। पिछले 24 घंटे में 251 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन




 

आईसीएमआर ने लोगों से की अपील

आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने लोगों से मास्क लगाकर रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण ही सुरक्षा का सबसे प्रभावी उपाय है इसलिए टीकाकरण कार्यक्रम को और तेज करने की जरूरत है। कोरोना की जांच, मास्क और टीकाकरण ही इस बीमारी से बचने के उपाय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed