फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   how to get rid of belly fats

पेट की बढ़ती चर्बी पर ऐसे लगाएं ब्रेक

Tue, 25 Dec 2012 05:08 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 25 Dec 2012 05:08 PM IST
विज्ञापन
how to get rid of belly fats

पेट, कमर और जांघों पर जमा चर्बी को कम करने के लिए आप क्या कुछ नहीं करते हैं, फिर भी बढ़ती चर्बी पर नियंत्रण रखने में कामयाब नहीं हो पाते हैं। इन हिस्सों पर जमा फैट्स यानी बेली फैट्स न सिर्फ दिखने में बुरा लगता है बल्कि भविष्य में आनी वाली कई गंभीर बीमारियों का संकेत भी है।   

विज्ञापन


तो चलिए आज हम आपको इसे कम करने के ऐसे प्रभावी उपायों की जानकारी दे रहे हैं जिनसे आप आसानी से अपने शरीर को चर्बी को कम कर सकते हैं। वजन बढ़ने की एक बहुत बड़ी वजह होती है कोर्टिसोल नामक हार्मोन का तेजी से बढ़ना। इसके पीछे तनाव, खानपान व जीवनशैली संबंधित की कारण हो सकते हैं। जानिए, कैसे कम कर सकते हैं ये फैट्स-
विज्ञापन


अच्छी नींद लें
रात में देर तक जग कर काम करते हैं तो अब ये आदत छोड़ दें। समय से सो जाएं और भरपूर नींद लें क्योंकि जब आप थके होते हैं तो आपके शरीर में कुछ ऐसे हार्मोन बनते हैं जो आपके मीठा खाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। साथ ही, कम सोने से शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। शरीर के लिए रोज सात घंटे की नींद जरूरी है इसलिए सात घंटे की नींद लें और फिट रहें।      
विज्ञापन
विज्ञापन


सोच-समझकर चुनें एक्सरसाइज
अगर आप सोचते हैं कि हजार पुशअप्स या क्रंचेज मार लेंगे या कोई भी हेवी एक्सरसाइज करेंगे तो आपकी चर्बी कम हो जाए तो आप बिल्कुल गलत हैं। एक्सरसाइज ऐसी करें जिससे शरीर के सभी हिस्सों की मांसपेशियों में गतिविधि हो। बेली फैट कम करने के लिए कोई भी कार्डियोवास्कुलर एक्सरसाइज फायदेमंद होगी। योग भी इसके लिए फायदेमंद है।

शक्कर से बरतें दूरी
पेट की चर्बी को कम करने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है डाइट पर कंट्रोल। मान सकते हैं कि इसपर नियंत्रण के लिए 80 प्रतिशत भूमिका डाइट की ही होती है। शक्कर से बिल्कुल दूरी बरत लें और ग्लूकोज व कार्बोहाइड्रेट की जगह प्रोटीन की अधिकता वाली डाइट लें।  

भरपूर विटामिन सी लें
अगर आप बहुत अधिक स्ट्रेस में रहते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है। विटामिस सी युक्त डाइट के सेवन से शरीर में कोर्टिसोल नियंत्रित हो सकता है। इसमें कार्निटाइन नामक तत्व भी पाया जाता है जो शरीर के फैट्स को बर्न करने में सहायक है। संतरे, शिमलामिर्च, टमाटर, नींबू व अन्य साइट्रस फलों में विटामिन सी भरपूर मात्रा में मिलता है।


फैट्स लें

जानकर ताज्जुब होगा लेकिन बेली फैट्स कम करने के लिए ओमेगा 3 फैट्स वाली डाइट बहुत फायदेमंद है। मछली, अखरोट आदि में ओमेगा 3 फैट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं जो चर्बी को कम करने में मदद करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed