फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   how to control weight gain in winters

सर्दियों में वजन को काबू में रखने के टिप्स

Tue, 06 Nov 2012 04:25 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 06 Nov 2012 04:25 PM IST
विज्ञापन
how to control weight gain in winters

आप कितने भी फिटनेस कांशस हों लेकिन सर्दियों का सुहावना मौसम कहीं न कहीं आपको आलसी जरूर बना देता है। शायदी यही वजह है कि आमतौर पर सर्दियों में वजन बढ़ जाता है। लेकिन अपने रुटीन पर अगर थोड़ा सा ध्यान दें तो सर्दियों में वजन पर नियंत्रण रखना कोई मुश्किल काम नहीं।

विज्ञापन


वर्कआउट जारी रखें
सर्दियों में अपने आराम और नींद का मोह थोड़ा कम करें और वर्कआउट पर ध्यान दें। अगर आप सुबह सैर पर ठंड की वजह से नहीं जा पा रहे हैं तो घर पर ही एक्सरसाइज का समय बढ़ाएं। सर्दियों के गरष्ठि भोजन और आलस्य भरी दिनचर्या को संतुलित करने का यह सही तरीका है।
विज्ञापन


चाय-कॉफी अधिक न लें
अक्सर ठंड में हम चाय और काफी अधिक लेते हैं। भले ही सर्दियों में इनका सेवन आपको कितना भी बाएं लेकिन ध्यान रहें कि चाय-कॉफी में मौजूद निकोटिन और कैफीन आपकी सेहत के लिए अधिक फायदेमंद नहीं है। इनसे बहुत तेजी से कौलोरी बढ़ती है। हो सके तो इनकी जगह लेमन या मिंट चाय का ही सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


लें फाइबर डाइट
सर्दियों में अक्सर बार-बार कुछ खाने की इच्छा होती ही है। ऐसे में जंक फूड के बजाय कुछ हेल्दी खाएं। खासतौर पर फाइबरयुक्त फल और सब्जियों का अधिक से अधिक सेवन करें। इससे आपका पेट भी बरा रहेगा और जंक फूड खाने की इच्छा भी नहीं होग। सेहतमंद तरीके से वजन घटाने का इससे बेहतर तरीका क्या होगा।

खुद को रखें एक्टिव
अपनी जीवनशैली में छोटे-छोटे परिवर्तन करके आपको खुद को एक्टिव रख सकते हैं और इसी बहाने वजन भी नियंत्रित कर सकते हैं। जैसे अगर सुबह आप सैर नहीं कर पाते और आपका ऑफिस घर से पास ही है तो 10 मिनट और पहले ऑफिस के लिए निकलें और अपने वाहन के बजाय पैदल ही टहल लें।

इसी तरह कुछ नया सीखने या अपने शौक को बढ़ाने का यह सही समय है। सर्दियों के दौरान डांस, खेलकूद जैसी किसी भी गतिविधि से आप अपनी फिटनेस बरकरार रख सकते हैं।


एल्कोहल पर रहे नजर
सर्दियों में कई बार एल्कोहल का सेवन लोग अधिक करते हैं जिसकी वजह से भी वजन तेजी से बढ़ता है। ऐसे में वजन पर नियंत्रण रखने के लिए जरूरी है कि आप अधिक एल्कोहल का सेवन न करें जिससे अतिरिक्त कैलोरी से आप बचे रहेंगे।        

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed