Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   How Exercise Helps Lower High Blood Pressure Isometric Exercise benefits in bp control

हाइपरटेंशन: 50% लोग अपनी बीपी की समस्या से बिल्कुल अनजान, अध्ययन में पता चला इसे कंट्रोल रखने का आसान तरीका

Sat, 21 Nov 2026 11:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 21 Nov 2026 11:34 PM IST
सार

High Blood Pressure: हाइपरटेंशन दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या है, जो हार्ट अटैक, स्ट्रोक और किडनी डैमेज का खतरा बढ़ाती है। नियमित व्यायाम बीपी को कंट्रोल में रखने के अलावा दिल को मजबूत बनाने, रक्त संचार सुधारने और वजन को बढ़ने से रोकने में मदद करती है। रोजाना शारीरिक गतिविधि ब्लड प्रेशर कंट्रोल का प्रभावी तरीका है।

विज्ञापन
How Exercise Helps Lower High Blood Pressure Isometric Exercise benefits in bp control
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

विस्तार

हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) दुनियाभर में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है। कुछ दशकों पहले तक माना जाता था कि ब्लड प्रेशर की दिक्कत उम्र बढ़ने के साथ होती है, पर हाल के वर्षों में कम उम्र के लोगों, यहां तक कि बच्चों को भी इसका शिकार देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं,  लाइफस्टाइल की गड़बड़ी से लेकर शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और खानपान की दिक्कतों ने हाइपरटेंशन की दिक्कतों को काफी बढ़ा दिया है।

विज्ञापन


सबसे चिंताजनक बात यह है कि हाई ब्लड प्रेशर के शुरुआती चरणों में अक्सर कोई भी लक्षण नहीं दिखाई देते, इसलिए कई लोगों को लंबे समय तक अपनी बीमारी का पता ही नहीं चलता। 'नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5' (NFHS-5) के आंकड़ों के अनुसार, भारत में, हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित लगभग 50% से 58% लोग ऐसे ही हैं जिनको ये पता ही नहीं है कि वह भी इस बीमारी का शिकार हैं।
विज्ञापन


ये स्थिति और भी चिंता बढ़ाने वाली हो सकती है। लगातार बढ़ा हुआ ब्लड प्रेशर दिल-दिमाग, किडनी और आंखों को नुकसान पहुंचा सकती है।

इन सभी जोखिमों और खतरों के बीच बड़ा सवाल ये है कि फिर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, अगर आपको बीपी की समस्या है तो इससे बचाव के लिए क्या किया जा सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

How Exercise Helps Lower High Blood Pressure Isometric Exercise benefits in bp control
ब्लड प्रेशर को कैसे रखें कंट्रोल - फोटो : Freepik.com

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए नियमित व्यायाम जरूरी 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बीपी को कंट्रोल करने के लिए नमक कम खाना और डाइट में सुधार करना तो जरूरी है ही, साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करते रहना भी आवश्यक माना जाता है। नियमित व्यायाम सिर्फ फिट रहने का तरीका नहीं, बल्कि ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का एक प्रभावी उपाय भी है। एक्सरसाइज शरीर में रक्त संचार बेहतर करती है और दिल को मजबूत बनाती है।
 

  • नियमित एक्सरसाइज दिल की पंपिंग क्षमता बेहतर करती है। इससे रक्त वाहिकाओं पर दबाव कम करने में मदद मिलती है और ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 
  • शारीरिक गतिविधि वजन कंट्रोल रखने, इंसुलिन संवेदनशीलता सुधारने और तनाव कम करने में भी मदद करती है। इन बदलावों से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखने में फायदा मिलता है।
  • साल 2025 की अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन की गाइडलाइन के मुताबिक, नियमित एरोबिक एक्सरसाइज से सिस्टोलिक ब्लड प्रेशर औसतन 4 से 7 mmHg और डायस्टोलिक 3 से 4 mmHg तक कम हो सकता है।

How Exercise Helps Lower High Blood Pressure Isometric Exercise benefits in bp control
वॉल स्क्वाट व्यायाम के फायदे - फोटो : Freepik.com

अध्ययन में क्या पता चला?

इसी तरह साल 2023 में ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में एक अध्ययन प्रकाशित हुआ था। इसमें करीब 16 हजार लोगों पर किए गए 270 अध्ययनों के नतीजों का विश्लेषण किया गया।

इसमें विशेषज्ञों ने पाया कि स्टैटिक एक्सरसाइज यानी ऐसी एक्सरसाइज, जिसमें शरीर को एक ही स्थिति में कुछ समय तक रोककर रखा जाता है, ब्लड प्रेशर कम करने में सबसे प्रभावी रही। इसमें मांसपेशियां बिना ज्यादा हिले-डुले लगातार तनाव की स्थिति में रहती हैं। वॉल स्क्वाट इसका एक उदाहरण है।

इस विश्लेषण के मुताबिक, इस तरह की एक्सरसाइज ब्लड प्रेशर कम करने में एरोबिक एक्सरसाइज के मुकाबले लगभग दोगुनी प्रभावी पाई गई। एरोबिक एक्सरसाइज जैसे रनिंग, तैराकी और वॉकिंग जैसी गतिविधियों को भी कई अध्ययनों में बीपी को कंट्रोल करने और शरीर को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकती है। हालांकि, इस एक्सरसाइज को लेकर एक जरूरी सावधानी भी है। जिन लोगों का ब्लड प्रेशर बहुत ज्यादा रहता है, उन्हें कोई भी नई एक्सरसाइज शुरू करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
 

  • ज्यादातर मरीजों के मामलों में अगर दवाएं लेने के बावजूद ब्लड प्रेशर कम बढ़ा रहता है, तो फिर जीवनशैली में बदलाव करना बहुत जरूरी होता है।
  • मरीजों को ब्लड प्रेशर नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त दवाओं की भी जरूरत पड़ सकती है। लेकिन इसके साथ-साथ खुद की गई छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं।
  • खाने में नमक कम करना, रोजाना की शारीरिक गतिविधियां बढ़ाना, वजन को कंट्रोल रखना और दीवार के सहारे कुछ मिनट तक वॉल स्क्वाट जैसे अभ्यास करना ब्लड प्रेशर को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद कर सकता है।
  • यानी ब्लड प्रेशर की समस्या से निपटने के लिए सिर्फ दवाओं पर निर्भर रहना काफी नहीं है। अपनी रोजमर्रा की आदतों में सुधार करना भी उतना ही जरूरी है।

How Exercise Helps Lower High Blood Pressure Isometric Exercise benefits in bp control
हल्की-फुल्की गतिविधियों से होता है बीपी कंट्रोल - फोटो : Amarujala.com/AI

जिम नहीं जा पाते तो हल्की-फुल्की गतिविधियां भी कर सकती हैं मदद

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अगर आप शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए नियमित जिम नहीं जा पाते हैं तो हल्की-फुल्की गतिविधियां भी करके शरीर को फिट रखा जा सकता है।
 

  • तेज वॉक करना, साइकिलिंग, तैराकी, रनिंग और डांस जैसी गतिविधियां भी ब्लड प्रेशर कंट्रोल में मददगार हैं।
  • सभी वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली एक्सरसाइज या 75 मिनट तेज एक्सरसाइज करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा सप्ताह में दो दिन मांसपेशियों को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज भी करनी चाहिए।
  • अगर आप लंबे समय से एक्सरसाइज नहीं कर रहे हैं, तो शुरुआत धीरे-धीरे करें। हाई ब्लड प्रेशर के मरीज एक्सरसाइज शुरू करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें। 




--------------
स्रोत:
Exercise training and resting blood pressure: a large-scale pairwise and network meta-analysis of randomised controlled trials Free


अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed