{"_id":"5f20c49ba99da62f7734d2a2","slug":"heart-problem-risk-increased-in-80-percent-of-people-recovering-from-coronavirus-shocking-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना से ठीक हुए 80 फीसदी लोगों का दिल हुआ बीमार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
चौंकाने वाला खुलासा, कोरोना से ठीक हुए 80 फीसदी लोगों का दिल हुआ बीमार
Wed, 29 Jul 2020 06:06 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बर्लिन।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 29 Jul 2020 06:06 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
नए कोरोना वायरस संक्रमण से हाल में ठीक हुए करीब 100 मरीजों के एक विश्लेषण में खुलासा हुआ है कि उनमें से 80 फीसदी के हृदय पर इसका असर पड़ा है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन में प्रकाशित अध्ययन में जर्मनी के यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल फ्रेंकफर्ट से अप्रैल और जून 2020 के बीच कोविड19 बीमारी से ठीक होने वाले 100 लोगों का विश्लेषण किया गया।
विज्ञापन
शोधकर्ताओं के मुताबिक, 78 मरीजों में हृदय संबंधी मामले शामिल थे और 60 लोगों के हृदय में सूजन थी। शोधकर्ताओं में अस्पताल के विशेषज्ञ भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह लक्षण पूर्व में नहीं थे और न ही शुरुआती जांच में कोई गंभीर रोग ही पाया गया था। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने आरटी-पीसीआर जांच में नए कोरोना वायरस सार्स-सीओवी-2 से संक्रमित होने के बाद हाल में ठीक हुए मरीजों का विश्लेषण किया था।
विज्ञापन
