फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खट्टी डकार से हैं परेशान, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे, मिलेगी राहत

Mon, 21 Dec 2020 09:26 AM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 21 Dec 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
Health tips in hindi home remedies for acidic burps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

खट्टी डकार आना एक आम समस्या है, जो लगभग हर किसी को कभी न कभी होती ही है, लेकिन इसकी वजह से कभी-कभी गले, पेट और सीने में तेज जलन का भी अहसास होता है। दरअसल, खान-पान में जाने-अनजाने में लोग कई तरह की लापरवाही कर देते हैं, जिसके कारण पेट से जुड़ी ऐसी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। माना जाता है कि ज्यादा प्रोटीन वाले आहार लेने और शराब पीने से भी खट्टी डकार आ सकती है यानी इसका मुख्य कारण पाचन से जुड़ी दिक्कतें ही हैं। अगर आपको भी खट्टी डकार की समस्या होती है तो आप इन घरेलू नुस्खों के आजमा सकते हैं। इससे आपको राहत मिलेगी। 

Health tips in hindi home remedies for acidic burps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नींबू पानी पिएं 

  • कभी-कभी ऐसा होता है कि सुबह उठते ही खट्टी डकार आने लगती है। अगर आपको भी ऐसी समस्या होती है तो आप तुरंत एक गिलास नींबू पानी घोलकर पी लें। अगर सादा नमक की जगह नींबू-पानी के साथ काला नमक लें तो आपको जल्दी आराम मिलेगा।  
Health tips in hindi home remedies for acidic burps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

मीठी दही का करें सेवन 

  • अगर आपको दोपहर के समय खट्टी डकार आ रही है तो मीठी दही का सेवन करें। इससे आपके पेट को ठंडक मिलेगी और खट्टी डकार की समस्या से भी तुरंत राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Health tips in hindi home remedies for acidic burps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

सौंफ के साथ मिश्री का करें सेवन 

  • अगर आपको रात के समय खट्टी डकार की समस्या आ रही है तो नींबू पानी और दही का सेवन बिल्कुल न करें। ये आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। रात के समय आप सौंफ के साथ मिश्री का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको जरूर राहत मिलेगी। दरअसल, सौंफ पाचन तंत्र को बेहतर बनाता है और पेट में गैस नहीं बनने देता जबकि मिश्री से पेट को ठंडक मिलती है। 
विज्ञापन
Health tips in hindi home remedies for acidic burps
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

खट्टी डकार से बचने के उपाय 

  • खट्टी डकार से बचने का सबसे बेहतर और कारगर उपाय ये है कि आप जल्दबाजी में खाना खाने या पानी पीने की आदत छोड़ दें। इसके अलावा ज्यादा नमक या तेल वाला खाना न खाएं, खूब पानी पिएं और खाना खाने के बाद कम से कम एक घंटे तक नहीं लेटें। ये सभी उपाय पाचन क्रिया को सही करने के लिए हैं, क्योंकि अगर पाचन क्रिया सही होगी तो खट्टी डकार की समस्या होगी ही नहीं। 

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन करने या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed