{"_id":"5fdf8df08ebc3e3c9037d74e","slug":"health-related-study-benefits-of-avocado-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आंतों के लिए बहुत लाभदायक है ये चीज, रोजाना इसका सेवन दे सकता है और भी कई फायदे","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
आंतों के लिए बहुत लाभदायक है ये चीज, रोजाना इसका सेवन दे सकता है और भी कई फायदे
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
एवोकाडो के फायदे
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में ऐसी बहुत सारी खाने की चीजें हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होती हैं। इन्हीं में से एक है एवोकाडो। इसमें उच्च फैटी एसिड सामग्री पाई जाती है, लेकिन इसमें कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम होता है। इसमें मौजूद उच्च कैलोरी की वजह से बहुत से लोग इसके सेवन से बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है इसे खाने से वजन बढ़ सकता है, जबकि यह उसके उलट वजन कम करने में ही कारगर है। अब एक ताजा अध्ययन में यह दावा किया गया है कि एवोकाडो आंतों के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनोइस कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर, उपभोक्ता और पर्यावरण विज्ञान द्वारा किए गए इस अध्ययन में यह कहा गया है कि रोजाना एवोकाडो का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। इस अध्ययन को जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन पत्रिका में प्रकाशित किया गया है।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
अध्ययन के दौरान शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग हर दिन एवोकाडो का सेवन करते हैं, उनमें आंत के सूक्ष्मजीवों की संख्या बहुत ज्यादा होती है और यही सूक्ष्मजीव आंत को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। ये अध्ययन 25 से 45 साल के स्वस्थ लोगों पर किया गया है। शोधकर्ताओं के मुताबिक, एक मध्यम आकार के एवोकाडो में लगभग 12 ग्राम फाइबर होता है और यह प्रति दिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी है। अब आइए जानते हैं एवोकाडो के सेवन से होने वाले अन्य फायदों के बारे में...
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
एवोकाडो का सेवन दिल के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। पहले हुए अध्ययनों ये यह पता चलता है कि इसका सेवन एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के एंटीथोजेनिक गुणों को बढ़ा सकता है, जो दिल को एथेरोस्क्लेरोसिस यानी धमनियों के सख्त होने के संभावित खतरे से सुरक्षित रखने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एवोकाडो शरीर को पोषण प्रदान करता है और वजन को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इसलिए अगर अपने बढ़ते वजन को लेकर चिंतित हैं और उसे कम करना चाहते हैं तो अपने आहार में एवोकाडो को जरूर शामिल करें और नियमित रूप से इसका सेवन करें।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
एवोकाडो हड्डियों के लिए भी लाभकारी होता है। इसका सेवन ऑस्टियोआर्थराइटिस के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है। रोजाना इसके सेवन से हड्डियों को मजबूती मिलती है और हड्डी संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है।
सबसे विश्वसनीयहिंदी न्यूज़वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ेंलाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसेहेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health and fitness news), लाइवफैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्टफूड न्यूज़इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) औरयात्रा (travel news in Hindi) आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।