फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   habits that make you fat

ये आदतें बढ़ाती हैं आपका मोटापा

Thu, 22 Nov 2012 05:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Nov 2012 05:38 PM IST
विज्ञापन
habits that make you fat

बदलती जीवनशैली में मोटापे की समस्या आज बेहद आम है। और मौसम जब ठंड का हो तो वजन पर काबू रखना और भी मुशिकल हो जाता है। ऐसे में वजन पर काबू रखने के लिए जीवनशैली में थोड़े सुधार की हमेशा दरकार रहती है। अगर आप भी अपने वजन पर नियंत्रण रखने में नाकामयाब हैं तो वजन बढ़ने के लिए उत्तरदायी अपनी इन आदतों पर गौर करें, हो सकता है इन्हें बदलने से आपका वजन भी नियंत्रित हो।

विज्ञापन


हर वक्त खाने के ही बारे में सोचते हैं
सुबह का नाश्ता अच्छा था, दिन में लंच क्या होगा? घर जाऊंगा तो पास की दुकान से रसगुल्ले घर लेता जाऊंगा या आज बीवी ने क्या खास बनाया होगा। खाने के बेतहां शौकीनों के जहन में अक्सर इस तरह के सवाल उठते रहते हैं। इससे न सिर्फ उनकी डाइट बढ़ जाती है बल्कि वह दिन में कुछ न कुछ चटर-पटर खाने के लिए भी प्रोत्साहित होते हैं। फिर वजन तो बढ़ेगी ही ना।
विज्ञापन


पानी कम पीते हैं
अक्सर चिकित्सक वजन घटाने के डाइट प्लान में लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने की सलाह देते हैं। कभी सोचा है क्यों? भरपूर मात्रा में पानी पीने से शरीर की चयापचय क्रिया ठीक रहती है जिससे समय पर भूख लगती है। समय पर भोजन करेंगे तो हर समय कुछ खाने का मन भी नहीं होगा और अनहेल्दी डाइट से भी बचे रहेंगे। 'ओबेसिटी' पत्रिका में प्रकाशित शोध के मुताबिक जो लोग भोजन से थोड़ी देर पहले दो ग्लास पानी नियमित रूप से पीते हैं वे तेजी से अपना वजन कम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाइट पर ध्यान नहीं देते हैं
अगर आप सिर्फ जीने के लिए खा लेते हैं और खुशहाल जिंदगी के लिए हेल्दी डाइट की नहीं सोचते तो मोटापे का शिकार तो आप होंगे ही। बहुत सारे फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स की अधिकता वाले भोजन, जंक फूड आदि को आप रोजमर्रा की डाइट से अलग कर ही नहीं पाते और खाने से जरूरी प्रोटीन, विटामिन्स, मिनिरल्स आदि गायब रहते हैं। ऐसे में वजन तो बढ़ेगी ही।

चैन की नींद नहीं सोते हैं
दिन भर ऑफिस में काम और घर आकर फिर लैपटॉप खोलकर बैठ गए। नींद पूरी होती ही नहीं है। सोने और उठने का चक्र सही नहीं होगा तो शरीर की सभी गतिविधियों पर प्रभाव पड़ेगा। भूख कम लगेगी और तनाव अधिक होगा। मोटापा तो होगा ही। यकीन नहीं आता केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी द्वारा करनाए गए एक शोध में 68,000 महिलाओं पर 16 सालों तक अध्ययन किया गया और पाया गया कि जो महिलाएं रोज सात घंटे से कम सोती हैं उनका वजन अधिक सात घंटे या उससे अधिक सोने वाली महिलाओं की अपेक्षा अधिक होता है।

नाश्ता नहीं करते हैं
रोज सुबह ऑफिस जाने के पहले आपके पास इतना समय ही नहीं होता कि ठीक से नाश्ता करके जाएं। सोचते हैं ऑफिस में ही कुछ खा लेंगे और फिर दिन भर भूख लगने पर स्नैक्स खाते रहते हैं। अगर आप रोज सुबह हेल्दी नाश्ता पेट भर कर करेंगे तो दिन में भूख कम लगेगी और खाना लंच टाइम पर ही खाएंगे।


वर्कआउट में मन नहीं लगता है
रोज सुबह टहलने का निर्णय रात में करते हैं और अगले दिन पांच मिनट की नींद आपको अपनी सेहत से ज्यादा प्यारी होती है। अगर आप रोज कम से कम 20 मिनट ही वर्कआउट करें तो वजन पर नियंत्रण रखना मुश्किल नहीं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed