फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Food ›   Food tips for normal periods

नॉर्मल पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल करें सिर्फ ये 5 फूड्स, जानें क्या है तरीका

Fri, 21 Dec 2018 08:50 AM IST
मंजू ममगाईं लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क , अमर उजाला Published by: मंजू ममगाईं Updated Fri, 21 Dec 2018 08:50 AM IST
विज्ञापन
Food tips for normal periods
food

भागदौड़ भरी जीवनशैली और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही का रवैया की वजह से इन दिनों महिलाओं में अनियमित पीरियड्स की समस्या आम हो चली है। घर, दफ्तर, बच्चों की जिम्मेदारी में फंसी महिलाएं परिवार की हर समस्या को समाधान निकालने के बाद अपनी परेशानियों के बारे में सोचती हैं। इस वजह से कई बार तकलीफ महसूस करते हुए भी वे कुछ बातों को नजरअंदाज कर जाती हैं।महिलाओं को समझना चाहिए कि पीरियड्स का उनके स्वास्थ्य के साथ सीधा और बहुत गहरा संबंध है, इसलिए अनियमित पीरियड्स की समस्या की किसी भी हाल में अनदेखी नहीं करनी चाहिए।

विज्ञापन


अनियमित पीरियड्स में महिलाएं कई बार महीने में एक या दो बार महीने माहवारी से गुजरती हैं या एक ही महीने में दो से तीन बार माहवारी हो जाती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, कई महिलाओं के मामले में स्थिति ज्यादा गंभीर हो सकती है, जिसके लिए डॉक्टर से परामर्श लेना जरूरी है, लेकिन नॉर्मल पीरियड्स के लिए एक उपाय तो आप आज से ही शुरू कर सकती हैं और वह है बेहतर खान-पान। आप सिर्फ इन पांच फूड्स का सेवन कर काफी हद तक अनियमित पीरियड्स की समस्या से निजात पा सकती हैं। आइए हम आपको नॉर्मल पीरियड्स के लिए ये खास नुस्खे।  

विज्ञापन

Food tips for normal periods
papaya

पपीता:
समय की कमी के चलते हम बाहर के खाने पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। ऐसे में हमने सही खान-पान पर ध्यान देना ही छोड़ दिया, लेकिन यह कोई बहुत बड़ा काम नहीं है।बस थोड़ा सा ध्यान देने की जरूरत है। पपीता आपके घर के आसपास, दफ्तर के आसपास हर जगह मिलता है। बहुत ज्यादा महंगा भी नहीं है। महिलाएं इस फल का इस्तेमाल करके अनियमित या तकलीफदेह माहवारी को बेहद नॉर्मल पीरियड्स में बदल सकती हैं।

दरअसल, पपीता में पेपन नाम का तत्व होता है, जो एस्ट्रोजन हॉर्मोन लेवल बढ़ाता है। इस वजह से पीरियड्स काफी हद तक नॉर्मल हो जाते है। अगर वैसे पपीता बेहद स्वादिष्ट फल है, लेकिन अगर किसी महिला को इसका टेस्ट अच्छा नहीं लगता है तो इसका शेक बनाकर भी पिया जा सकता है। समस्या ज्यादा हो तो कुछ महीनों तक कच्चे पपीते का रस पी लें, लेकिन ध्यान रखें इसका सेवन पीरियड्स के दौरान कभी न करें।   

 

Food tips for normal periods
ajwain - फोटो : file photo

अजवाइन:
यदि कोई महिला एकदम स्वस्थ भी है तो वह भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि इसके सेवन से कोई नुकसान नहीं होता है। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट्स होता है, जो पेल्विक एरिया के ब्लड सर्कुलेशन बढ़ा देता है। बस जरा सी अजवाइन थोड़े टाइम के लिए पानी में भिगोकर रख दें और अब इसके पानी को पी लें।

विज्ञापन

Food tips for normal periods
pumpkin seeds

कद्दू के बीज:
इसमें जिंक होता है, जो टेस्टेस्टेरॉन हार्मोन का स्तर बढ़ जाता है। इससे पीरियड्स में होने वाले असहनीय दर्द में काफी राहत मिलती है और यह पीरियड्स एकदम नॉर्मल बनाने में अहम भूमिका निभाता है।  

 

Food tips for normal periods
til

काले तिल:
इनकी तासीर गर्म होती है, जिससे पोल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद मिलती है। रोजाना सुबह सिर्फ 1 चम्मच काले तिल खाएं। यह हार्मोंस को संतुलित बनाने में काफी मददगार होता है। 

Food tips for normal periods
ginger

अदरक:
अदरक को शहद के साथ खाएं या आधा कप में पानी थोड़ अदरक मिलाकर 5-7 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद थोड़ा शहद मिलाएं ओर खाना खाने के बाद इस मिश्रण का दिन में तीन बार सेवन करें। अदरक की तासीर गर्म होती है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज होता है। यह खासतौर से उन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है, जिनके पीरियड्स देर से हो रहे हैं या बेहद कम समय के लिए हो रहे हैं। बस एक बात का ख्यात रखें कि बाजार से जब आप अदरक लेकर आएं तो अच्छे से काफी रगड़कर पानी से धोएं, क्योंकि बाजार में अदरक पर चमक लाने के लिए कई प्रकार के केमिकल्स का उपयोग भी किया जाता है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed