फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   five tips for wider shoulders

चौड़े कंधों के लिए आजमाएं ये 5 कारगर उपाय

Fri, 23 May 2014 10:51 AM IST
Updated Fri, 23 May 2014 10:51 AM IST
विज्ञापन
five tips for wider shoulders
चौड़ी छाती, सिक्स पैक्स एब्स, डोले-शोले, सब बेकार हैं अगर आपका कंधा इनपर जंचे ही नहीं।
विज्ञापन


माचो लुक की चाहत रखते हैं तो कंधों को चौड़ा और मजबूत बनाना आपकी पहली शर्त है। तभी जाकर आपकी पर्सेनालिटी दम-खम लायक होगी।

ऐसे में अगर आप माचो लुक के लिए चौड़े कंधों की चाहत रखते हैं तो ये पांच उपाय मददगार हो सकते हैं।

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज

five tips for wider shoulders

चौड़े कंधों की चाहत है तो केवल कार्डियो एक्सरसाइज से काम नहीं चल पाएगा, इसके लिए आपको अपने वर्कआउट में स्ट्रेंथ ट्रेनिंग कसरतें भीशामिल करनी होंगी।

वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज इस मामले में काफी मददगार हैं। इसके अलावा, मिलिट्री प्रेस, पुश अप्स आदि को नियमित तौर पर करना शुरू कर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्वीमिंग

five tips for wider shoulders

चौड़े कंधे और मजबूत बाजुओं के लिए स्वि‌मिंग भी अच्छी कसरत है। इससे शरीर का ऊपरी हिस्सा सुडौल और मजबूत होता है। साथ ही गर्मियों के मौसम में यह आपको एक्टिव भी रखेगा।

स्वि‌मिंग के दौरान ब्रेस्ट स्ट्रोक, बैक स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक जैसी मुद्राएं मददगार हो सकती हैं।

विज्ञापन

स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

five tips for wider shoulders

वर्कआओट के साथ-साथ स्ट्रेच एक्सरसाइज भी कंधों के लिए फायदेमंद है। शरीर के ऊपरी हिस्से की स्ट्रेचिंग वर्कआउट के पहले, बीच-बीच के ब्रेक में और बाद में करने की आपकी आदत, कंधों को चौड़ा और मजबूत बनाने में मददगार हो सकती है।

सही रखें मुद्रा

five tips for wider shoulders

कंधे चौड़े रखने की चाहत केवल कसरत के दौरान ही पूरी नहीं होती बल्कि 24 घंटे आपको सजग रहना पड़ेगा। चलते, उठते, बैठते व खड़े होते वक्त आपकी मुद्रा कैसी है, इसका प्रभाव भी कंधों पर पड़तै है।

अगर कंधों को आप चलते वक्त सीधा नहीं रखते तो रोज हल्की एक्सरसाइज कंधों के लिए जरूर करें।

योग भी है फायदेमंद

five tips for wider shoulders

ऐसे कई योगासन है जो कंधों को मजबूत और चौड़ा बनाने में मददगार हैं। सूर्य नमस्कार, भुजंगासन, भ्रामरी आसन आदि का नियमित तौर पर अभ्यास कंधों को चौड़ा करने में मददगार हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed