फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   exercises for six pack abs

सिक्स पैक एब्स दिखाने हैं तो रोज करें ये 5 कसरतें

Tue, 22 Apr 2014 10:54 AM IST
Updated Tue, 22 Apr 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
exercises for six pack abs

फिट बॉडी और सिक्स पैक एब्स, आप भले ही ऐसी बॉडी फिल्मों में हीरो की देखते होंगे पर आप अक्सर ऐसी बॉडी की खुद भी ख्वाहिश रखते ही होंगे।

विज्ञापन


फिटनेस इस कदर हो कि बदलाव साफ एब्स पर दिखे, इसके लिए जरूरी है सही कसरतें और उन्हें करने का अनुशासन। अगर आप भी सिक्स पैक एब्स की ख्वाहिश रखते हैं तो रुटीन में ये पांच कसरतें जरूर शामिल करें।
विज्ञापन


बायसाइकिल

exercises for six pack abs

अपर और लोवर एब्स को शेप देने के लिए यह सबसे आसान और अच्छी कसरत मानी जाती है। पीठ के बल ले‌टें और पैरों को हवा में पैडल मारने के अंदाज में घुमाते रहें। प्रतिदिन 12-12 बार यह कसरत एब्स बनाने में मददगार है।

क्लासिक क्रंच

exercises for six pack abs

अक्सर लोग क्रंच से घबराते हैं पर यकीनन मानिए तो फ्लैट एब्स या सिक्स पैक एब्स के लिए इसका कोई विकल्प भी नहीं है।

इसे करने के ल‌िए मैट पर पीठ के बल लेटें। दोनों हाथों को सिर के नीचे रखें। अब शरीर के ऊपरी और निचले भाग को एक साथ ऊपर की ओर उठाएं और कुछ क्षण रुकने के बाद वापस नीचे लाएं।

इसे 10-12 बार 3 सेट्स के रूप में नियमित तौर पर करें।

विज्ञापन

रिवर्स क्रंच

exercises for six pack abs

रिवर्स क्रंच की मदद से आप अपनी लोवर एब्स को शेप दे सकते हैं।

पीठ के बल मैट पर लेटें और दोनों हाथों को बाजू में जमीन पर रखें। अब दोनों घुटनों को मोड़कर उठाएं और कोशिश करें कि पैरों के साथ शरीर का निचला भाग भी उपर उठे।

इसे 10-12 बार 3 सेट्स के रूप में नियमित तौर पर करें।

वुड चॉप

exercises for six pack abs

इस कसरत को आप डंबल, बॉल या केबिल वेट सिस्टम की मदद से कर सकते हैं।

इसके लिए घुटनों के बल बैठें और एक पैर को बाहर कर लें। अब डंबल को पहले कंधों को ऊपर ले जाएं और फिर बाहर किए गए पंजों के साइड में लाएं। नीचे लाते वक्त बेहद सावधान रहें वरना मसल्स को नुकसान हो सकता है।

8 से 12 बार दोहराकर इस प्रक्रिया को शरीर के दूसरे हिस्से से करें।

ट्रंक रोटेशन

exercises for six pack abs

इस कसरत को आप बॉल या डंबल की सहायता से कर सकते हैं।

इसके लिए मैट पर बैठ जाएं। घुटने मड़ लें। हाथों में डंबल या बॉल अपनी सुविधानुसार लें और शरीर के दोनों ओर वजन को धीरे-धीरे घुमाएं।

इसे 10-12 बार 3 सेट्स के रूप में नियमित तौर पर करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed