{"_id":"18bfc410-ac13-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"effective-weight-loss-with-four-minutes-tabata","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ चार मिनट में घटाएं वजन!","category":{"title":"Fitness","title_hn":"फिटनेस","slug":"fitness"}}
सिर्फ चार मिनट में घटाएं वजन!
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 23 Apr 2013 06:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब वजन घटाने के लिए जिम में घंटों तक पसीना बहाने की जरूरत नहीं है। वजन कम करने और फिट रहने के लिए जिम में सिर्फ चार मिनट ही खर्च करें। कैसे? जवाब है तबाता एक्सर्साइज मॉडल से।
विज्ञापन
जापान का यह एक्सर्साइज फॉर्म अब हमारे देश में जिम जाने वालों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह एक हाई इंटेसिटी वर्कआउट है जो कार्डियो एक्सर्साइज के अंतर्गत आता है।
विज्ञापन
कैसे करें
अगर आप जिम में हेवी एक्सर्साइज करते हैं तो यह तरीका आपके लिए सबसे उपयुक्त है। इस फॉर्म के तहत -
- किसी भी हाई इंटेसिंटी वाली एक्सर्साइज जैसे सिप्रंट, स्क्वैट, पुशअप, जंपिंग जैक आदि को 20 सेकंड में करें।
- फिर 10 सेकंड तक आराम करें।
- अब आठ बार इसी एक्सर्साइज को चार मिनट तेजी से दोहराते रहें।
तबाता के फायदे
- तेजी से वजन घटता है।
- दिल के रोगों से दूर रखता है।
- एक्सर्साइज के दौरान परफॉर्मेंस अच्छी होती है।
- समय बचता है।
ध्यान रखें
- सबसे पहले तबाता उनके लिए नहीं है जो वर्कआउट और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के शुरुआती दौर में ही हैं। यह उनके लिए है जो रोज जिम जाते हैं और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सर्साइज करते हैं।
विज्ञापन
- अगर आप एक से अधिक बार तबाता कर रहे हैं तो कम से कम एक मिनट तक बीच में ब्रेक लें।
- सप्ताह में इसे दो बार से अधिक न करें।
- एक्सर्साइज के दौरान जरा सी चूक आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को महंगी पड़ सकती है।
- तबाता के दौरान आप जिन एक्सर्साइज को चुनते हैं, बहुत जरूरी है कि आप काफी समय से उन्हें करते आ रहे हों, इससे गलती होने की आशंका कम होती है।