फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विशेषज्ञ से जानिए: संक्रमण के नए मामलों में कमी के बावजूद क्यों नहीं घट रही है मृत्युदर? कहां हो रही है चूक?

Fri, 21 May 2021 06:52 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Fri, 21 May 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
covid mortality rate in india, when it will down
नहीं घट रहे मौत के मामले - फोटो : Social media

देश में कोरोना की दूसरी लहर के अप्रत्याशित आंकड़े और इससे होने वाली मौत ने लोगों को काफी डरा दिया है। पिछले कुछ दिनों के आंकड़े देखें तो पता चलता है कि अब रोजोना संक्रमितों के मामले थोड़े कम जरूर हुए हैं लेकिन कोविड से मरने वालों की संख्या अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चलता है कि पिछले तीन महीनों में दुनियाभर में नई मौतों की संख्या में 143 फीसदी की वृद्धि हुई है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहें है कि जब देश में कोरोना के मामले कम होने शुरू हो गए हैं, फिर भी मौतों की रफ्तार क्यों नहीं थम रही?

covid mortality rate in india, when it will down
दूसरी लहर में देखे जा रहे हैं गंभीर लक्षण - फोटो : iStock

दूसरी लहर में ज्यादा मौतें
दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे डॉ रविन्द्र डबास बताते हैं कि कोरोना की पहली लहर की तुलना में इस बार मृत्यु दर अधिक देखी जा रही है। दूसरी लहर की गंभीरता को देखते हुए शुरुआत में अस्पतालों में अचानक से मरीजों की संख्या बढ़ने लगी, देखते-देखते ज्यादातर बेड भर गए। ऐसे में उन लोगों का ठीक से इलाज नहीं हो सका जिनकी हालत बाद में गंभीर हो गई। 

covid mortality rate in india, when it will down
लोगों में अब भी जागरूकता की कमी - फोटो : social media

इलाज के लिए देर से पहुंच रहे हैं लोग
डॉ रविन्द्र कहते हैं कि पहले की तुलना में अब लोग कोरोना के बारे में जागरूक जरूर हैं लेकिन अभी भी लोग समय पर इलाज के लिए अस्पतालों में नहीं पहुंच रहे हैं, मौत के बढ़े मामलों का एक कारण यह भी हो सकता है। इलाज के लिए अब भी लोग तब पहुंच रहे हैं,  जब ज्यादातर लोगों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
covid mortality rate in india, when it will down
वायरस के म्यूटेशन ने मामलों को कर दिया गंभीर - फोटो : Social media

वायरस का म्यूटेशन
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि दूसरी लहर में वायरस में म्यूटेशन देखा गया है, जोकि गंभीर लक्षण पैदा कर रहा है, इसे भी अधिक मौतों का एक कारण माना जा रहा है। इस बार लोगों को सांस लेने की गंभीर समस्याएं हो रही हैं, ऑक्सीजन सिलेंडरों की कमी और कुछ आवश्यक दवाओं की अनुपलब्धता के चलते रोगियों की स्थिति तेजी से खराब हो जाती है। फिलहाल अब स्वास्थ्य उपकरणों की कमी को काफी हद तक सुधार लिया गया है।

विज्ञापन
covid mortality rate in india, when it will down
युवा भी ज्यादा संक्रमित - फोटो : pixabay

मृत्यु दर में जल्द कमी आने की उम्मीद
डॉ रविन्द्र बताते हैं कि कोविड की दूसरी लहर युवाओं के लिए भी घातक साबित हो रही है। कोरोना की दूसरी लहर में 20-40 साल के लोगों में गंभीर असर देखे जा रहे हैं। इसके अलावा यह आयुवर्ग शुरुआत में वैक्सीनेशन के दायरे में भी नहीं था जिसके चलते भी इनमे संक्रमण के मामले और गंभीरता ज्यादा देखी गई है। जैसे-जैसे महामारी की पॉजिटिविटी रेट में गिरावट आएगी, उसी के साथ हम मृत्यु दर में भी कमी आने की उम्मीद कर रहे हैं।


----------------------
नोट: यह लेख दिल्ली में वरिष्ठ स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ रविन्द्र डबास से बातचीत के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed