फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: क्या है 'दिल्ली मॉडल', जिससे राजधानी में आया सुधार, अब विदेशों में भी हो रही चर्चा

Mon, 27 Jul 2020 06:56 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 27 Jul 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus what is delhi model of covid 19 Which is now being discussed abroad also
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

दुनियाभर में कोरोना वायरस से संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब तक डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि छह लाख से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में भी संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, लेकिन अब देश की राजधानी यानी दिल्ली की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। यहां लोग जल्दी ठीक हो रहे हैं। साथ ही संक्रमितों की संख्या भी घटती जा रही है। ऐसे में अब लोग यह जानने को उत्सुक हो रहे हैं कि आखिर दिल्ली की सरकार ने ऐसा क्या किया कि कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज गिरावट आ गई जबकि कुछ दिन पहले इसे देश का 'सबसे बड़ा कोरोना हॉटस्पॉट' कहा जा रहा था। इसे 'दिल्ली मॉडल' नाम दिया गया है। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है ये 'दिल्ली मॉडल', जिसकी चर्चा अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हो रही है।  

Coronavirus what is delhi model of covid 19 Which is now being discussed abroad also
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है कि आज दिल्ली मॉडल की चर्चा दुनियाभर में हो रही है। जहां हर जगह मामले बढ़ते जा रहे हैं, वही दिल्ली में कम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में रिकवरी रेट (संक्रमित लोगों के ठीक होने की दर) 88 फीसदी पहुंच गया है। इसको सीधे शब्दों में समझें तो 100 में से 88 लोग ठीक हो चुके हैं। अब सिर्फ कुछ ही फीसदी संक्रमित लोग बचे हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में तो 15,500 बेड का इंतजाम है, जिसमें 2800 पर ही मरीज हैं। 

Coronavirus what is delhi model of covid 19 Which is now being discussed abroad also
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना से मौत के आंकड़ों में भी भारी गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि रविवार को 21 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है जबकि जून महीने में यह आंकड़ा 100 के पार हुआ करता था। केजरीवाल ने कहा कि पहले 100 लोगों का कोरोना टेस्ट होता था तो उसमें से 35 संक्रमित निकलते ही निकलते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर पांच हो गई है। जहां संक्रमण के मामले में दिल्ली देश में दूसरे स्थान पर पहुंच चुका था, वही अब वह खिसककर 10वें स्थान पर चला गया है। हालांकि इस दौरान मुख्यमंत्री केजरीवाल ने लोगों से यह भी अपील की कि वो सावधानी जरूर बरतें, मास्क हमेशा पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें। उन्होंने यह भी आगाह किया कि कोरोना कब बढ़ जाए, कोई नहीं जानता। ऐसे में सतर्क रहना ही बेहतर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus what is delhi model of covid 19 Which is now being discussed abroad also
coronavirus in india - फोटो : पीटीआई

इसी महीने अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली मॉडल के बारे में बताते हुए कहा था कि कलेक्टिविटी और टीम वर्क ही दिल्ली मॉडल की बुनियाद है। उन्होंने कहा कि पहले हमने एक बैठक की और पूरा प्लान बनाया कि कैसे क्या करना है। चूंकि हमारे पास टेस्टिंग की उतनी व्यवस्था नहीं थी, इसलिए हमने केंद्र से मदद ली। आज के समय में कम से कम 22 हजार टेस्ट हर रोज हो रहे हैं। साथ ही हमने होम आइसोलेशन की भी शुरुआत की। इसमें डॉक्टर और स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित मरीज को समझा कर आते हैं। साथ ही उन्हें ऑक्सीमीटर भी दिया जाता है। इस होम आइसोलेशन की सुविधा के चलते टेस्टिंग का आंकड़ा भी बढ़ा है। 

विज्ञापन
Coronavirus what is delhi model of covid 19 Which is now being discussed abroad also
कोरोना टेस्ट के लिए नमूना एकत्र करता एक स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : PTI

अरविंद केजरीवाल ने कहा था, 'कोरोना से हो रही मौतों को कम करने के लिए टेस्टिंग बढ़ाई गई, क्योंकि अक्सर ऐसा होता था कि समय पर संक्रमितों की जांच नहीं हो पाती थी और जब तक बीमारी का पता चलता था, तब तक काफी देर हो जाती थी। इसके अलावा एंबुलेंस की भी दिक्कतें थीं। हमने उनकी संख्या बढ़ाई और मरीज तक उनके पहुंचने की तेजी भी। आज हर व्यक्ति के पास आधे घंटे के अंदर एंबुलेंस पहुंच जाती है।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed