फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: रूस की दूसरी वैक्सीन क्या पहले वाली से बेहतर है? खुश करने वाला है दावा, जानें ताजा अपडेट्स

Mon, 24 Aug 2020 05:12 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia second corona vaccine EpiVacCorona shows promising results in early trials
Coronavirus vaccine update - फोटो : social media

कोरोना वैक्सीन को लेकर अब लगभग हर दिन कुछ न कुछ अच्छी खबर सुनने को मिल ही जाती है। रूस ने अभी कुछ दिन पहले ही वैक्सीन बना लेने का दावा किया था और अब एक बार फिर उसने दुनिया को चौंका दिया है। दावा किया जा रहा है कि उसने कोरोना की दूसरी वैक्सीन भी तैयार कर ली है, जिसका नाम 'एपीवैककोरोना' (EpiVacCorona) रखा गया है। इसे रूस की वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर ऑफ वायरोलॉजी एंड बायोटेक्नोलॉजी ने विकसित किया है। आइए जानते हैं यह वैक्सीन कब तक मिल पाएगी और साथ ही ये भी कि यह वैक्सीन रूस के पहले वाले वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' से बेहतर है या नहीं। 

Coronavirus vaccine updates in hindi Russia second corona vaccine EpiVacCorona shows promising results in early trials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

सितंबर में पूरा हो जाएगा ट्रायल

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नए वैक्सीन को तैयार करने वाला वेक्टर स्टेट रिसर्च सेंटर अब तक कोरोना वायरस की 13 संभावित वैक्सीन पर काम कर चुका है। डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि इस नई वैक्सीन का क्लिनिकल ट्रायल सितंबर में पूरा हो जाएगा जबकि अक्तूबर तक इसे रजिस्टर कर लिया जाएगा। वहीं, नवंबर से इस वैक्सीन का उत्पादन भी शुरू हो जाएगा। 
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia second corona vaccine EpiVacCorona shows promising results in early trials
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

वैक्सीन का कोई साइड-इफेक्ट नहीं

  • रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 57 वॉलंटियर्स को इस नई वैक्सीन की खुराक दी गई है, लेकिन उनमें से किसी में भी कोई साइड-इफेक्ट नजर नहीं आया। सभी लोग करीब 23 दिन तक अस्पताल में भर्ती रहे और सभी स्वस्थ हैं। उन लोगों पर वैक्सीन का कोई भी दुष्प्रभाव अब तक देखने को नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia second corona vaccine EpiVacCorona shows promising results in early trials
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

कैसे देनी है वैक्सीन की डोज? 

  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की इस नई वैक्सीन की दो खुराक कोरोना संक्रमितों को दी जाएंगी। पहली खुराक देने के बाद 14 दिन से 21 दिन के अंदर फिर दूसरी खुराक दी जाएगी। 
विज्ञापन
Coronavirus vaccine updates in hindi Russia second corona vaccine EpiVacCorona shows promising results in early trials
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

पहली वैक्सीन में दिखे थे साइड-इफेक्ट्स

  • हाल ही में रूस की पहली वैक्सीन 'स्पुतनिक-वी' को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि जिन 38 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई थी, उनमें से 31 लोगों में 144 तरह के साइड-इफेक्ट्स दिखे थे। इसमें शरीर का तापमान बढ़ना, बुखार, शरीर में दर्द जैसी परेशानियां शामिल हैं। साथ ही लोगों को शरीर के जिस हिस्से में टीका लगाया गया था, वहां खुजली और सूजन की समस्या हुई। इसके अलावा सिरदर्द, डायरिया, गले में सूजन, भूख न लगना और थकान जैसे साइड-इफेक्ट सभी में थे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed