फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus vaccine: चीन में नया प्रयोग, कीड़ों से बनाई जा रही कोरोना की वैक्सीन, मानव परीक्षण को मिली मंजूरी

Mon, 24 Aug 2020 05:18 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 24 Aug 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Updates China Coronavirus vaccine updates in hindi China approves human trials for covid vaccine grown in insect cells
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : social media/Amarujala

दुनियाभर में कोरोना की वैक्सीन बनाने का काम जोरों-शोरों से चल रहा है। कई वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में हैं तो कइयों का अभी ट्रायल का पहला और दूसरा चरण चल रहा है। वैक्सीन बनाने के काम में भारत से लेकर चीन, ब्रिटेन, अमेरिका और रूस जैसे देश शामिल हैं। इस बीच चीन ने एक अलग किस्म की संभावित वैक्सीन बनाने का दावा किया है। दावे के मुताबिक, यह कीड़ों की मदद से बनाई जा रही है, जिसका इंसानों पर ट्रायल की मंजूरी मिल चुकी है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वैक्सीन के बारे में ये जानकारी चंगडू शहर के स्थानीय प्रशासन ने दी है। आइए जानते हैं इस नए तरह के वैक्सीन के बारे में खास बातें...

CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Updates China Coronavirus vaccine updates in hindi China approves human trials for covid vaccine grown in insect cells
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना की इस वैक्सीन को लेकर चंगडू के शहरी प्रशासन ने सोशल मीडिया वी-चैट पर एक नोटिस साझा किया। इस नोटिस के मुताबिक, इस वैक्सीन के लिए कीड़ों की कोशिकाओं का इस्तेमाल कर प्रोटीन बनाया गया है। इसे चंगडू की सिचुआन यूनिवर्सिटी के वेस्ट चीन अस्पताल में तैयार किया गया है। 
CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Updates China Coronavirus vaccine updates in hindi China approves human trials for covid vaccine grown in insect cells
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • चंगडू प्रशासन की नोटिस के मुताबिक, इस वैक्सीन को नेशनल मेडिकल प्रोडक्ट्स एडमिनिस्ट्रेशन से क्लीनिकल ट्रायल (ह्यूमन ट्रायल या मानव परीक्षण) के लिए मंजूरी मिल गई है। यह चीन की पहली ऐसी वैक्सीन है, जिसे कीड़ों की मदद से बनाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Updates China Coronavirus vaccine updates in hindi China approves human trials for covid vaccine grown in insect cells
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
  • नोटिस में वैक्सीन के बंदरों पर किए गए शुरुआती परीक्षण के बारे में भी बताया गया है। उसमें लिखा है कि वैक्सीन के बंदरों पर किए गए परीक्षण के दौरान देखा गया कि बिना किसी स्पष्ट दुष्प्रभाव (साइड-इफेक्ट्स) के इससे कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हुआ। 
विज्ञापन
CoronaVirus Covid 19 Vaccine News Updates China Coronavirus vaccine updates in hindi China approves human trials for covid vaccine grown in insect cells
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन में वैज्ञानिक कोरोना की कम से कम आठ संभावित वैक्सीन पर काम कर रहे हैं, जिनका अलग-अलग स्तर का क्लीनिकल ट्रायल चल रहा है। यहां की कैन्सिनो बायोलॉजिक्स इंक नामक कंपनी भी वैक्सीन बना रही है, जिसे Ad5-nCoV नाम  दिया गया है। इस वैक्सीन को पेटेंट भी मिल गया है। वैज्ञानिकों ने उम्मीद जताई है कि इस साल के अंत तक यह वैक्सीन बाजार में आ सकती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed