फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Health & Fitness ›   Coronavirus vaccine update Russia Approves Single Dose Sputnik Light Covid Vaccine For Use

स्पुतनिक लाइट: आ गई कोरोना की सिंगल डोज वैक्सीन, रूस ने इस्तेमाल की दी मंजूरी

Thu, 06 May 2021 06:47 PM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, मॉस्को Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 06 May 2021 06:47 PM IST
सार

  • रूस ने अब स्पूतनिक-वी की सिंगल डोज लाइट कोविड वैक्सीन को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है 
  • स्पूतनिक-वी के लाइट वर्जन कोरोना वैक्सीन को भी मॉस्को के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है

विज्ञापन
Coronavirus vaccine update Russia Approves Single Dose Sputnik Light Covid Vaccine For Use
सिंगल डोज कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock

विस्तार

रूस ने एक बार फिर दुनिया को यह दिखा दिया है कि वह कोरोना की वैक्सीन बनाने के मामले में किसी से कम नहीं है। उसने एक खुराक वाली वैक्सीन (सिंगल डोज वैक्सीन) 'स्पुतनिक लाइट' को इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है। यह जानकारी रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को दी। इस वैक्सीन को बनाने के लिए रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआईएफ) की ओर से वित्तीय सहायता दी गई है।

विज्ञापन


आरडीआईएफ ने एक बयान में कहा कि स्पुतनिक लाइट ने दो खुराक वाली स्पूतनिक-वी, जिसका प्रभावकारिता 91.6 फीसदी है, की तुलना में 79.4 फीसदी प्रभावकारिता का प्रदर्शन किया है। माना जा रहा है कि इस वैक्सीन के लाइट वर्जन से टीकाकरण को गति मिलेगी और यह महामारी को फैलने से रोकने में मदद करेगा। आरडीआईएफ ने बताया कि इस एक खुराक वाले टीके की कीमत 10 डॉलर यानी करीब 737 रुपये से भी कम है। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन



आरडीआईएफ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किरिल दिमित्रिव ने दावा किया है कि स्पूतनिक लाइट वैक्सीन अस्पताल में भर्ती होने वाले गंभीर मामलों की संभावना को काफी कम कर देता है।  उनका यह भी दावा है कि यह कोरोना वायरस के सभी नए वैरिएंट्स के खिलाफ भी प्रभावी साबित हुआ है। 

स्पुतनिक-वी की इस लाइट वर्जन कोरोना वैक्सीन को भी मॉस्को के गमलेया रिसर्च इंस्टीट्यूट ने तैयार किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस की दो खुराक वाली स्पुतनिक-वी को अब तक 60 से भी अधिक देश इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे चुके हैं। इसमें भारत भी शामिल है। वैक्सीन की पहली खेप भारत पहुंच भी चुकी है। बीते शनिवार को ही रूसी विमान वैक्सीन की डेढ़ लाख खुराक लेकर हैदराबाद पहुंचा था। माना जा रहा है कि इस वैक्सीन से आ जाने से अब भारत में भी टीकाकरण अभियान में तेजी आएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed