कोरोना वायरस का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है। देश-दुनिया में इसके मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब लॅाकडाउन में भी ढील दी जाने लगी है, जिस वजह से इसके संक्रमण के फैलने की संभावना भी अधिक है। कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए हमें छोटी- छोटी बातों का ध्यान रखना है। इस समय बाहर से कुछ भी समान को लाते समय उसकी अच्छी तरह सफाई करना बहुत जरूरी है।
कोरोना से बचने के लिए इन बातों का रखें ध्यान, FSSAI ने बताए हैं फल-सब्जियों को साफ रखने के 5 आसान उपाय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फल और सब्जियों को पैकेट के अंदर रखें
- दुकानदार से फल और सब्जियां खरीदने के बाद इसे एक पैकेट में रख लें। घर पहुंचने के बाद इस पैकेट को कुछ समय के लिए घर के बाहर ही रख दें। इस समय घर से ही पैकेट लेकर जाएं।
गुनगुने पानी से धोएं
- कुछ समय बाद पैकेट से फल और सब्जियों को निकाल कर गर्म पानी से धोएं। आप इस पानी में 50 ppm क्लोरिन भी मिला लें। कई शोधों में इस बात का दावा किया गया है कि गर्म पानी के प्रभाव में आने से वायरस समाप्त हो जाता है। उस पैकेट को भी गर्म पानी से धो लें, जिसमें आप फल और सब्जियां लाएं थे।
फलों और सब्जियों को पीने के पानी से साफ करें
- फलों और सब्जियों को उपयोग में लाने से पहले पीने के पानी से साफ करें। इस बात का ध्यान रखें कि आपको फलों और सब्जियों को धोने के लिए साफ पानी का ही उपयोग करना है। जो पानी आप पीने के लिए उपयोग करते हैं, उसी पानी से फलों और सब्जियों को भी धोना चाहिए।
साबुन या किसी भी कीटाणुनाशक स्प्रे का इस्तेमाल न करें
- फलों और सब्जियों को साफ करने के लिए किसी भी प्रकार के कीटाणुनाशक स्प्रे का उपयोग न करें। कीटाणुनाशक स्प्रे का उपयोग करने से फल और सब्जियों की गुणवता को नुकसान पहुंचता है। फलों और सब्जियों की सफाई के लिए ताजे पानी का इस्तेमाल करें।