फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने के लिए खाएं ये चीज, शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने में है मददगार

Wed, 01 Jul 2020 10:41 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Wed, 01 Jul 2020 10:41 PM IST
To increase sperm count eat ashwagandha Health Benefits for better sex life
Relationship - फोटो : Pixabay

भागदौड़ भरी जिंदगी और अनियमित जीवनशैली में तनाव होना आम बात है। कभी काम का लोड तो कभी निजी समस्या, तनाव की कई वजहें होती है। इस तनाव के कारण कई तरह की समस्याएं होने लगती है। यहां तक कि यही तनाव आगे अवसाद का रूप ले सकता है। तनाव के चलते पुरुषों की यौन इच्छा भी प्रभावित हो जाती है। यौन इच्छा में कमी के कारण व्यक्ति के शादीशुदा जीवन में भी अड़चने आने लगती है। ऐसे में यौन इच्छा को बढ़ाने वाली औषधि के सेवन की सलाह दी जाती है। आर्युवेद में इसके लिए अश्वगंधा खाने की सलाह दी गई है। अश्वगंधा पुरुषों की शारीरिक कमजोरी दूर करता है और यौन इच्छा को बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से:

To increase sperm count eat ashwagandha Health Benefits for better sex life
Ashwagandha - फोटो : Pixabay
  • उम्र बढ़ने के साथ ही पुरुषों में सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन का स्तर भी घटने लगता है। ऐसे में अश्वगंधा का सेवन टेस्टोस्टेरॉन के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। द टाइम की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शोध में बताया जा चुका है कि अश्वगंधा खाने से पुरुषों में शुक्राणुओं की संख्या में बढ़ोतरी होती है।
To increase sperm count eat ashwagandha Health Benefits for better sex life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • अश्वगंधा पुरुषों की यौन इच्छा में वृद्धि करता है। प्राचीन समय से ही अश्वगंधा का सेवन पुरुष अपनी काम इच्छा में बढ़ोतरी के लिए करते आ रहे हैं। अश्वगंधा के सेवन से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन बढ़ता है और कामेच्छा और संतुष्टि में बढ़ोतरी होती है। 
विज्ञापन
To increase sperm count eat ashwagandha Health Benefits for better sex life
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
  • बहुत से आयुष चिकित्सक कमजोरी, आलस्य और तनाव जैसी समस्याओं में अश्वगंधा का सेवन करने की सलाह देते हैं। इस आयुर्वेदिक औषधि के साइडइफेक्ट भी नहीं होते हैं। यौन इच्छा बढ़ाने के लिए अश्वगंधा को गर्म दूध में शहद के साथ मिलाकर पीना चाहिए।   
To increase sperm count eat ashwagandha Health Benefits for better sex life
Relationship - फोटो : pixa
  • तनाव बढ़ने से हमारा ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है और खून का प्रवाह धमनियों में कम होने लगता है। इससे नपुंसकता की समस्या होने लगती है। अश्वगंधा हमारे तनाव के स्तर को कम करता है और शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है। अश्वगंधा ऐड्रिनल ग्लैंड्स को भी मजबूत बनाता है। इन्हीं ग्लैंड्स से हमारे हॉर्मोन का उत्पादन ठीक होता है।
अगली फोटो गैलरी देखें

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed