फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus: कोरोना संक्रमित होने पर फेफड़ों पर क्या प्रभाव पड़ता है? जानिए इसके बारे में सबकुछ

Fri, 09 Oct 2020 04:50 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 09 Oct 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus lungs problems know What happens to your lungs when you get covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

दुनियाभर के 180 से भी ज्यादा देशों में कोरोना का संक्रमण फैल चुका है। इसकी चपेट में आए लोगों की संख्या तीन करोड़ 67 लाख से ज्यादा हो चुकी है जबकि अब तक इस महामारी से 10 लाख 66 हजार से भी अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। पहले ऐसा माना जा रहा था कि कोरोना से ठीक होने के बाद व्यक्ति दोबारा संक्रमित नहीं हो सकता, लेकिन यह संभावना गलत साबित हुई। दुनियाभर में कई लोग कोरोना से दोबारा संक्रमित हुए हैं। इसके अलावा जो लोग ठीक हो गए हैं, उनमें भी कई तरह की परेशानियां सामने आई हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना वायरस इंसान के फेफड़ों पर बहुत बुरा प्रभाव डालता है। आइए जानते हैं इसके गंभीर प्रभावों के बारे में...

Coronavirus lungs problems know What happens to your lungs when you get covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, कोरोना वायरस इंसान के मुंह, नाक और आंखों के जरिए शरीर में प्रवेश करता है और उसके बाद वह फेफड़ों तक भी पहुंच जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर एक बार कोरोना वायरस इंसान के फेफड़ों तक पहुंच जाता है तो वह उसे काफी नुकसान पहुंचाता है।

Coronavirus lungs problems know What happens to your lungs when you get covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोरोना वायरस के कारण फेफड़ों में सफेद दाग पड़ जाते हैं और ऑक्सीजन का प्रवाह भी बाधित हो जाता है। ऐसे में सांस लेने में कठिनाई की वजह से लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus lungs problems know What happens to your lungs when you get covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

कुछ दिनों पहले चीन के वुहान से एक रिपोर्ट आई थी, जिसमें बताया गया था कि वहां कोरोना से संक्रमित होकर ठीक होने वाले जितने भी मरीज हैं, उनमें से ज्यादातर लोगों के फेफड़ों की हालत बहुत खराब है। बताया गया कि ठीक हो चुके मरीजों में 90 फीसदी के फेफड़े लगभग खराब हो चुके हैं। उनके फेफड़ों का वेंटिलेशन और गैस एक्सचेंज फंक्शन काम नहीं कर रहा है।  

विज्ञापन
Coronavirus lungs problems know What happens to your lungs when you get covid 19 infection
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाल ही में किए गए एक शोध के मुताबिक, कोरोना से ठीक हुए लोगों के फेफड़ों को वायरस के कारण स्थायी क्षति भी पहुंच सकती है, लेकिन अब तक हुए रिसर्च में यह पता नहीं चल पाया है कि क्षतिग्रस्त फेफड़ों की हालत कब तक ठीक हो पाती है। ऐसा माना जा रहा है कि इसमें छह महीने से लेकर एक साल तक का भी समय लग सकता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed