Corona and Diabetes: कोरोना से ठीक होने वालों में डायबिटीज का खतरा ज्यादा
डायबिटीज और कोविड-9 कनेक्शन
- इस शोध के अनुसार डायबिटीज और कोविड-9 के बीच गहरा कनेक्शन पाया गया है। अभी तक कहा जा रहा था कि डायबिटीज के मरीजों में कोरोना का संक्रमण होने की संभावना अधिक है, परंतु अब इस शोध में ये बात भी सामने आई है कि कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में भी डायबिटीज की समस्या हो सकती है।
कोरोना से ठीक हुए मरीजों में डायबिटीज होने के मामले
- इस शोध में दावा किया गया है कि कोरोना से ठीक हुए मरीजों में डायबिटीज के लक्षण पाए गए हैं। ये लक्षण उन मरीजों में भी देखे गए हैं जिनका ब्लड शुगर कोरोना वायरस से संक्रमित होने से पहले सामान्य था।
कोरोना के बाद डायबिटीज होने का कारण
- इस शोध के अनुसार कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। कोरोना वायरस ग्लूकोज को ऊर्जा में तब्दील करने की शरीर की क्षमता को कमजोर कर देता है, जिस वजह से डायबिटीज होने का खतरा रहता है।
डायबिटीज रोगियों को इस वायरस से अधिक खतरा
- एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में कोरोना से मरने वालों में 56 प्रतिशत लोग डायबिटीज के शिकार थे।