फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डिप्रेशन में हैं तो इन हेल्पलाइन नंबरों पर करें कॉल, निराशा या अवसाद नहीं जिंदगी चुनें

Mon, 15 Jun 2020 08:58 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निलेश कुमार Updated Mon, 15 Jun 2020 08:58 AM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sucide he was struggling with Stress, here is Helpline Numbers to help in depression Signs and symptoms
Depression Helpline Number - फोटो : Pixabay/Amar Ujala

टीवी इंडस्ट्री से बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने वाले मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी की खबर से देशभर में लोग स्तब्ध हैं। मुंबई पुलिस के मुताबिक सुशांत पिछले कई दिनों से तनाव से जूझ रहे थे और कई महीने से डिप्रेशन का इलाज भी करवा रहे थे। कोरोना वायरस के कारण महामारी के समय में दुनियाभर से कई ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है। हताशा और निराशा के बीच व्यक्ति की कोशिश जल्द से जल्द उबरने की होनी चाहिए। मनोचिकित्सक अक्सर सलाह देते हैं कि डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति को अपनों का साथ जरूरी होता है। उन्हें काउंसिलिंग की जरूरत होती है। देश भर में कई संस्थाएं लोगों को डिप्रेशन से उबरने में मदद करती है। 

Sushant Singh Rajput Sucide he was struggling with Stress, here is Helpline Numbers to help in depression Signs and symptoms
Depression - फोटो : Pixabay

कोरोना महामारी के बीच इस मौजूदा समय में बहुत सारे लोगों को अपनी नौकरियां गंवानी पड़ी है। बहुत सारे लोगों को नौकरी से निकाला तो नहीं गया है, लेकिन उनकी सैलरी रुकी हुई है या फिर काट ली गई है। बड़ी संख्या में लोगों का पलायन हुआ है। मजदूरों की स्थिति तो देख ही चुके हैं। मनोचिकित्सकों के मुताबिक, ऐसे हालात में बहुत सारे लोग डिप्रेशन झेल रहे होंगे। ऐसे में अगर कोई हमारा करीबी निराशा या हताशा महसूस करता है, तो हमारी कोशिश होती है उसकी मदद की जाए। ऐसे हालात में ही मदद के लिए कई संस्थाएं काम करती है। 

Sushant Singh Rajput Sucide he was struggling with Stress, here is Helpline Numbers to help in depression Signs and symptoms
Depression - फोटो : Pixabay

देश में लॉकडाउन के बीच पिछले दिनों केंद्र सरकार ने भी माना है कि लोग डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं। इसी डिप्रेशन की समस्या से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जहां कॉल कर सलाह ली जा सकती है। मानसिक अवसाद, चिंता या अन्य किसी मानसिक उलझन को दूर करने के लिए जारी टोल फ्री नंबर पर लोग बेझिझक कॉल कर सकते हैं और अपनी उलझन दूर कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sucide he was struggling with Stress, here is Helpline Numbers to help in depression Signs and symptoms
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस (NIMHANS) के डॉक्टरों ने टोल फ्री नंबर 08046110007 जारी किया है। इस नंबर पर डिप्रेशन से जूझ रहे व्यक्ति कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं, जहां डॉक्टर उन्हें जरूरी सलाह देंगे और समाधान बताएंगे। लॉकडाउन में डिप्रेशन बड़ी समस्या नहीं बन जाए, इसके लिए डॉक्टरों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। डॉक्टरों को टेलीमेडिसिन की भी ट्रेनिंग दी जा रही है। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput Sucide he was struggling with Stress, here is Helpline Numbers to help in depression Signs and symptoms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हेल्पलाइन संस्थाओं की लें मदद 
मानसिक तनाव से जूझ रहे लोग डिप्रेशन बढ़ने की स्थिति में उल्टे-सीधे कदम उठाने के बारे में सोचने लगते हैं। यहां तक कि कुछ लोग खुदकुशी के बारे में भी सोचने लगते हैं। उन्हें लगता है कि उनके लिए जीवन में कुछ बचा नहीं है और हर तरफ से हताशा और निराशा उन्हें घेर लेती है। ऐसे लोगों की मदद के लिए कई स्वयंसेवी संस्थाएं और अस्पताल सहायता उपलब्ध कराते हैं। इन हेल्पलाइन सुविधाओं के जरिए लोग खुल कर अपनी बात और समस्याएं बता पाते हैं। कई संस्थाएं फोन कॉल के जरिए निर्धारित समय तक सेवा देती है तो कई संस्थाएं 24x7 यानी पूरे सप्ताह 24 घंटे यह सुविधा देती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed