फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Fitness ›   Contraceptive Injections For Males

पुरुषों के लिए गर्भ निरोधक इंजेक्शन !

Tue, 29 Nov 2016 03:30 PM IST
बीबीसी हिन्दी
बीबीसी हिन्दी Updated Tue, 29 Nov 2016 03:30 PM IST
विज्ञापन
Contraceptive Injections For Males
- फोटो : BBC

पुरुषों में हार्मोन इंजेक्शन का इस्तेमाल कामयाब और प्रभावी गर्भनिरोधक के रूप में किया जा सकता है। हाल में किए गए कुछ प्रयोगों से ऐसे संकेत मिले हैं।

विज्ञापन


अमरीकी शोधकर्ताओं ने कहा है कि 270 पुरुषों पर इस हार्मोन इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया। इनमें से सिर्फ़ चार की पत्नियों ने इस दौरान गर्भधारण किया। इस इंजेक्शन को 96 फ़ीसद प्रभावी माना गया।
विज्ञापन


लेकिन कुछ ज़्यादा लोगों पर किए गए प्रयोग में यह पाया गया कि कुछ लोगों के चेहर पर दाग धब्बे हो गए। कुछ लोगों ने बेवजह मूड बिगड़ने की शिकायतें भी कीं। शोधकर्ता तक़रीबन 20 सालों से पुरुष गर्भनिरोधक उपायों पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी कोशिश यह रही है कि बग़ैर किसी बुरे साइड इफ़ेक्ट के पुरुषों में शुक्राणु उत्पादन कम कर दिया जाए। पुरुषों में शुक्राणु का उत्पादन लगातार होता रहता है। इस उत्पादन को 1.50 करोड़ शुक्राणु प्रति मिलीलीटर से कम कर 10 लाख प्रति मिलीलीटर तक लाने में काफ़ी मात्रा में हार्मोन की ज़रूरत होगी।

पुरुषों में हार्मोन गर्भनिरोधक का इस्तेमाल कर अनियोजित गर्भ रोका जा सकता है

Contraceptive Injections For Males

जर्नल ऑफ़ क्लिनिकल एंड्रोक्राइनोलॉजी एंड मेटाबोलिज़म में इस प्रयोग के नतीजे छपे हैं। इन पुरुषों को आठ हफ़्तों पर दो हार्मोन -प्रोजेस्टेरॉन और एक तरह का टेस्टोस्टेरॉन दिए गए। उन पर छह हफ़्तों तक निगरानी रखी गई। इसके बाद इनके वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या 10 लाख प्रति मिलीलीटर से कम हो गई।

उनसे यह भी कहा गया कि वे कुछ समय के लिए दूसरे किसी तरह के गर्भ निरोधक उपायों का इस्तेमाल न करें। यह प्रयोग एक साल तक चलता रहा। इंजेक्शन बंद करने के बाद तुरंत यह पता किया गया कि शुक्राणु की गिनती फिर कितनी ज़ल्दी बढ़ने लगी। प्रयोग रोकने के एक साल बाद आठ लोगों में शुक्राणु की गिनती सामान्य नहीं हुई।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉक्टर मारियो फ़ेस्टिन ने कहा, "अध्ययन में पाया गया कि पुरुषों में हार्मोन गर्भनिरोधक का इस्तेमाल कर अनियोजित गर्भ रोका जा सकता है।" कुछ लोगों ने अवसाद, बेवजह मूड बिगड़ने, मांसपेशियों में दर्द और मुंह पर दाग धब्बे जैसी शिकायतें कीं।

पुरुष गर्भनिरोधक के लिए सही मात्रा में सही चीज के इस्तेमाल का पता लगाने की दिशा में यह एक अहम कदम है

Contraceptive Injections For Males

इस तरह की शिकायत करने वाले 20 लोग इस प्रयोग से हट गए। शोधकर्ताओं ने साल 2011 में नए लोगों पर प्रयोग बंद कर दिया। डॉक्टर फ़ेस्टिन ने कहा कि शोधकर्ता उन्हीं हार्मोनों को अलग अलग मात्रा में इस्तेमाल कर नए प्रयोग करने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा इन हार्मोनों को 'जेल' जैसे दूसरे रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

उन्होंने आगे कहा, "पुरुष गर्भनिरोधक के लिए सही मात्रा में सही चीज के इस्तेमाल का पता लगाने की दिशा में यह एक अहम कदम है।" शेफ़ील्ड विश्वविद्यालय के एंड्रोलॉजी प्रोफ़ेसर एलन पेसी ने कहा है कि अभी तक किसी न किसी कारण से किसी भी पुरुष गर्भनिरोधक का व्यवसायिक उत्पादन शुरू नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed