लगातर बैठे रहने से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऑफिस वर्क में लगातार काफी समय तक बैठना होता है, जिस वजह से पीठ, कमर दर्द जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लगातार बैठे रहने से शरीर अस्वस्थ होने लगता है और कई गंभीर बीमारियों का खतरा भी रहता है। लगातार बैठे रहने की आदत सेहत को काफी नुकसान पहुंचाती है। कई विशेषज्ञों के अनुसार मोटापा बढ़ने का प्रमुख कारण लगातार बैठे रहना ही है। आज हम आपको बताएंगे कि लगातार बैठे रहने से आपको क्या समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि इस समस्या से बचने के लिए आपने क्या करना है...
{"_id":"5f2e8b8c8ebc3e41180c9874","slug":"continuously-sitting-risks-disadvantages-health-problems-back-pain-continuously-sitting-may-cause-diabetes-and-other-health-problems","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लगातार बैठे रहने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां...मोटापे के साथ ही बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए कैसे करें बचाव","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
लगातार बैठे रहने से हो सकती हैं गंभीर बीमारियां...मोटापे के साथ ही बढ़ सकता है ब्लड शुगर लेवल, जानिए कैसे करें बचाव
Sat, 08 Aug 2020 05:10 PM IST
योगेश जोशी
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: योगेश जोशी
Updated Sat, 08 Aug 2020 05:10 PM IST
विज्ञापन
लगातर बैठे रहने से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बैठे रहने से डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
लगातार बैठे रहने से हो सकती हैं ये समस्याएं...
- डायबिटीज
लगातार बैठे रहने से डायबिटीज की समस्या भी हो सकती है। लगातार बैठे रहने से रक्त से काफी कम मात्रा में ग्लूकोज मिल पाता है, जिस कारण से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा काफी बढ़ जाता है। ब्लड शुगर लेवल के बढ़ने के कारण डायबिटीज की समस्या होने लगती है, लगातार बैठे रहने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।
आज के समय में हृदय संबंधित समस्याएं काफी बढ़ने लगी हैं- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
हृदय रोग
- लगातार बैठे रहने से सही तरीके से रक्त संचार नहीं हो पाता है, जिस वजह से हृदय संबंधित समस्याओं का खतरा अधिक रहता है। आज के समय में हृदय संबंधित समस्याएं काफी बढ़ने लगी हैं, लगातार बैठे रहना इसकी मुख्य वजह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बैठे रहने से मोटापा बढ़ने लगता है- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
मोटापा बढ़ता है मेटाबॅालिज्म कम होता है
- लगातार बैठे रहने से मोटापा बढ़ने लगता है और मेटाबॅालिज्म कम होने लगता है। इसके अलावा लगातार बैठे रहने से शरीर में दर्द भी हो सकता है।
अगली स्लाइड में जानिए अगर आप भी लगातार बैठ कर काम करते हैं तो आपको क्या करना चाहिए...
विज्ञापन
रोजाना कुछ देर के लिए पीठ और मासपेशियों से संबंधित व्यायाम करें- सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
लगातार बैठ कर काम करते हैं तो आपको क्या करना चाहिए...
- अगर आप लगातार बैठ कर काम करते हैं तो शारीरिक गतिविधियां बढ़ाएं।
- लंबे समय तक एक ही अवस्था में न बैठें।
- बीच-बीच में ब्रेक लेकर एक छोटी सी वॅाक करें।
- झटके से न ही उठें और न हीं बैठें।
- रोजाना कुछ देर के लिए पीठ और मासपेशियों से संबंधित व्यायाम करें।